बिहार से 17 को मॉनसून के विदा होने का अनुमान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : उत्तर-पूर्व माॅनसून की बिहार से पूरी तरह विदाई 17 अक्तूबर तक हो सकती है. इस आशय का पूर्वानुमान आइएमडी, पटना ने जारी किया है. रविवार को पूरे बिहार में बारिश नहीं हुई है. छिटपुट बारिश बिहार के एक दो जगह है. यह बारिश ट्रेस भी नहीं है. केवल बादल छाये रहे. पूरे बिहार […]

विज्ञापन

पटना : उत्तर-पूर्व माॅनसून की बिहार से पूरी तरह विदाई 17 अक्तूबर तक हो सकती है. इस आशय का पूर्वानुमान आइएमडी, पटना ने जारी किया है. रविवार को पूरे बिहार में बारिश नहीं हुई है. छिटपुट बारिश बिहार के एक दो जगह है. यह बारिश ट्रेस भी नहीं है. केवल बादल छाये रहे. पूरे बिहार में शरद ऋतु ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

न्यूनतम व अधिकतम तापमान बिहार में सामान्य दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि पटना में शनिवार को प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 34 डिग्री से ऊपर रहा. पटना का तापमान रविवार को सामान्य ही रहा. पटना का उच्चतम तापमान रविवार को सामान्य से केवल एक डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान एकदम सामान्य 22.4 डिग्री रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन