तुलसी- मिहिर का रिश्ता हुआ खत्म, गौतम की गलती ने बर्बाद की दोनों की जिंदगी

Updated:
विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: आखिरकार तुलसी और मिहिर का तलाक फाइनल हो गया. एक छोटी सी गलतफहमी ने उनके रिश्ते को खत्म कर दिया. इस बीच गौतम एक बड़ा फैसला करता है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि गौतम अपने बेटे नकुल को बताता है कि अब वह उसकी आर्थिक मदद नहीं कर पाएगा. गौतम कहता है कि हर माता-पिता अपने बच्चों को बेहतरीन पढ़ाई और आरामदायक जिंदगी देना चाहते हैं, लेकिन हर किसी के पास उतने साधन नहीं होते. गौतम कहता है कि वह उससे बहुत प्यार करता है और उम्मीद करता है कि वह एक दिन उसे समझेगा. वह हाथ में पकड़ा चेक फाड़ देता है. गौतम कहता है कि यह पैसा उसने गलत तरीके से कमाया था और उसी गलती ने उसे भीतर से तोड़ दिया.

फाइनल हुआ तुलसी और मिहिर का तलाक

आखिरकार तुलसी और मिहिर का तलाक फाइनल हो जाता है. कोर्ट में दोनों खामोश खड़े रहते हैं. एक छोटी सी गलतफहमी ने उनके भरोसे को तोड़ दिया था और उसी दरार ने पूरे रिश्ते को खत्म कर दिया. जज के फैसले के साथ ही उनका साथ आधिकारिक रूप से खत्म हो जाता है. बाहर निकलते समय दोनों की आंखें नम होती हैं, लेकिन कोई कुछ नहीं कहता.

गौतम ने बताया सारा सच

गौतम शांति निकेतन पहुंचता है, वहां अपने पिता मिहिर को गले लगाकर फूट-फूटकर रो पड़ता है. वह बताता है कि उसे लगा था कि मिहिर और नोइना के बीच कुछ गलत हुआ था, लेकिन सच्चाई कुछ और निकली. उस रात मिहिर नशे में थे और वहीं सो गए थे, कुछ भी गलत नहीं हुआ था. एक केस के सिलसिले में मुंबई जाते समय गौतम उस कॉटेज तक पहुंचा, जहां वह दोनों थे. वहां से मिले फुटेज ने सारी सच्चाई सामने ला दी. नोइना ने उसे चुप रहने के लिए पैसे दिए और उसने पैसे तो ले लिए लेकिन सबूत संभालकर रख लिया. वह अपने पिता को वह सबूत दिखाता है.

क्या वापस शांति निकेतन आएगा तुलसी?

मिहिर टूटकर रो पड़ते हैं. उन्हें लगता है कि गलतफहमी ने उनकी शादी और जिंदगी बर्बाद कर दी. गौतम माफी मांगता है और कहता है कि उसने तलाक रुकवाने की कोशिश की थी, लेकिन देर हो गई. चॉल में तुलसी जब अपने बेटे को देखती है तो उसकी आंखें भर आती हैं. गौतम उसे सारा सच दिखाता ह.। वीडियो देखकर तुलसी की आंखों से आंसू बहने लगते हैं. मिहिर उसका हाथ थाम लेते हैं. अब उनके बीच कोई गलतफहमी नहीं बची.

यह भी पढ़ेंअनुपमा: क्या प्रार्थना उठाएगी खौफनाक कदम? सुसाइड की कोशिश से दहल जाएगा परिवार

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola