छठ पूजा की तैयारियां शुरू : 21 सेक्टरों में बांटे गये 91 घाट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2019 7:06 AM
पटना : दशहरा संपन्न होते ही महापर्व छठ पूजा के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. डीएम कुमार रवि ने गुरुवार को नासरीगंज से लेकर दीदारगंज तक घाटाें का निरीक्षण किया. इस दौरान पटना के 91 घाटों को 21 सेक्टर में बांटा गया और सभी सेक्टर के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किये […]
पटना : दशहरा संपन्न होते ही महापर्व छठ पूजा के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. डीएम कुमार रवि ने गुरुवार को नासरीगंज से लेकर दीदारगंज तक घाटाें का निरीक्षण किया. इस दौरान पटना के 91 घाटों को 21 सेक्टर में बांटा गया और सभी सेक्टर के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किये गये.डीएम ने खतरनाक घाटों की रिपोर्ट तलब की है. यह देखा जा रहा है कि घाट के किनारे नदी की कितनी दूरी पर औसतन पांच फीट की गहराई है. इस संबंध में जानकारी मांगी गयी है.
- घाटों पर उत्कृष्ट सफाई.
- संपर्क पथ का निर्माण.
- उपयुक्त संख्या में जनरेटर, लाइट की व्यवस्था.
- घाट के किनारे सीढ़ी का निर्माण.
- पार्किंग स्थल पर वैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट आदि की व्यवस्था.
- घाटों पर शौचालय, चापाकल, चेंजिंग रूम, यात्री शेड का आवश्यक संख्या में निर्माण.
- घाटों पर नियंत्रण कक्ष, वाच टावर, साउंड सिस्टम की व्यवस्था के लिए कार्यपालक अभियंता, पटना भवन प्रमंडल एवं नजारत उप समाहत्र्ता से समन्वय.
- घाटों पर पूजा समितियों द्वारा अस्थायी विद्युत कनेक्शन लिया जाना.
- विद्युत विभाग द्वारा घाटों के आस-पास एवं संपर्क पथ में अवस्थित विद्युत तारों को व्यवस्थित किया जाना.
- वह अपने दल के सदस्यों के साथ घाटों का नियमित निरीक्षण करेंगे.
- दल के सदस्यों के बीच कार्यों के पर्यवेक्षण का दायित्व चिह्नित करेंगे.
- सभी एजेंसियों का सम्पर्क संख्या संग्रहित करेंगे एवं उनसे कार्यों के पूरा करने में समवन्य.
- पूजा समितियों के पदधारकों का संपर्क संख्या संग्रहित करेंगे एवं उनसे समन्वय रखेंगे.
- पूजा की अवधि में घाटों पर लगातार कैंप कर यह सुनिश्चित करेंगे कि छठव्रतियों, श्रद्धालुओं की किसी प्रकार की असुविधा न हो.
- प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों से तीन दिनों के अंदर घाटों का निरीक्षण कर सौंपना है प्रतिवेदन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










