ePaper

डेंगू की चपेट में आया बिहार, पीएमसीएच में डेंगू के मरीजों से मिले केंद्रीय कानून मंत्री, कहा...

Updated at : 09 Oct 2019 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में आया बिहार, पीएमसीएच में डेंगू के मरीजों से मिले केंद्रीय कानून मंत्री, कहा...

पटना : बाढ़ और जलजमाव के बाद सूबे के डेंगू की चपेट में आने पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बुधवार को पटना स्थित पीएमसीएच का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पीएमसीएच के सभी वार्डों का भी दौरा किया. मीडिया कर्मियों से बात करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि बाढ़ और जलजमाव के […]

विज्ञापन

पटना : बाढ़ और जलजमाव के बाद सूबे के डेंगू की चपेट में आने पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बुधवार को पटना स्थित पीएमसीएच का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पीएमसीएच के सभी वार्डों का भी दौरा किया.

मीडिया कर्मियों से बात करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि बाढ़ और जलजमाव के बाद बिहार के डेंगू की चपेट में आने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने आया हूं. उन्होंने बताया कि अस्पताल में 119 मामले डेंगू के सामने आये थे. इनमें से अब भी 16 अस्पताल में भर्ती हैं. इस बीमारी के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए केंद्र और राज्य मिल कर काम कर रहे हैं. मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मंगलवार की शाम को पटना पहुंचे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन