बिहार में बढ़ते जा रहे हैं डेंगू पीड़ित, प्लेटलेट्स की भी कमी, ब्लड बैंक को नहीं मिल रहे हैं रेगुलर डोनर

पटना : डेंगू पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. अब तक इस मौसम में डेंगू मरीजों का आंकड़ा आधिकारिक तौर पर 800 के पास पहुंच गयी है. शनिवार को जहां एक दिन में सर्वाधिक 85 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, वहीं शुक्रवार को भी 67 मरीज डेंगू से प्रभावित मिले […]
पटना : डेंगू पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. अब तक इस मौसम में डेंगू मरीजों का आंकड़ा आधिकारिक तौर पर 800 के पास पहुंच गयी है. शनिवार को जहां एक दिन में सर्वाधिक 85 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, वहीं शुक्रवार को भी 67 मरीज डेंगू से प्रभावित मिले थे.
रविवार होने के कारण पीएमसीएच के वायरोलॉजी डिपार्टमेंट की रिपोर्ट अब दुर्गापूजा की छुट्टी के बाद मिलेगी लेकिन इस बीच अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में जहां तीन मरीजों का दाखिला हुआ है, वहीं प्राइवेट अस्पतालों में भी डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ी है.
आंकड़ों को देखें तो जिन जिलों के मरीज ज्यादा मिले हैं. उसमें पटना, गया, सीवान, सारण, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, कटिहार, नवादा और नालंदा आदि जिले शामिल हैं. इसके साथ ही चिकुनगुनिया और जेई मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. पीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में 30 बेड का डेंगू वार्ड है, जिसमें कुल 29 मरीज भर्ती हैं.
लोगों में प्लेटलेट्स को लेकर कम जानकारी भी है, जबतक 20 हजार प्लेटलेट्स न हो जाये तबतक शरीर को उसकी जरूरत नहीं होती है. इधर बिहार रेडक्रॉस सोसायटी में भी दशहरा के कारण कम प्लेटलेट्स बनाया जा रहा है. यहां 400 रुपये की फीस में प्लेटलेट्स दिया जाता है. अध्यक्ष डॉ विनय बहादुर सिन्हा ने बताया कि दशहरा में छुट्टी रहेगी, इस कारण कम प्लेटलेट्स बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




