J&K : नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म मामले में बिहार के रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ आरोपपत्र दायर

जम्मू : जम्मू- कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने रियासी जिले में 17 साल की लड़की का कथित रूप से अपहरण करने एवं उससे बलात्कार करने को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया. अपराध शाखा के प्रवक्ता ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आरोपी बिहार के रहने वाले नईमुद्दीन अंसारी को […]
जम्मू : जम्मू- कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने रियासी जिले में 17 साल की लड़की का कथित रूप से अपहरण करने एवं उससे बलात्कार करने को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया. अपराध शाखा के प्रवक्ता ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आरोपी बिहार के रहने वाले नईमुद्दीन अंसारी को पकड़ा और फिर पीड़िता को 23 जुलाई को दिल्ली से लेकर कटरा आया.
पीड़िता कटरा की रहने वाली है. प्रवक्ता ने बताया कि पिछले साल कटरा थाने में इस नाबालिग लड़की के अपहरण के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी और बाद में इस मामले को अपराध शाखा को सौंपा गया था. प्रवक्ता ने बताया कि 14 फरवरी को इस मामले को हाथ में लेने के बाद एसआईटी बनायी गयी और कई छापों के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं लड़की को मुक्त कराया गया. उन्होंने बताया कि यहां अदालत में आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है. लड़की को उसके कानूनी अभिभावक को सौंपा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




