पटना :सतीश दूबे एकमात्र प्रत्याशी, नौ को मिलेगा जीत का प्रमाणपत्र
Updated at : 05 Oct 2019 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : एनडीए कोटे से राज्यसभा जाने वाले वाल्मिकीनगर से भाजपा के पूर्व सांसद सतीश चंद्र दूबे ने विधानसभा में अपना पर्चा भरा. नामांकन के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने उन पर जिस तरह से भरोसा जताया है, उससे वे खुश हैं. जब उनसे पूछा गया कि उनके नामांकन में सीएम नहीं […]
विज्ञापन
पटना : एनडीए कोटे से राज्यसभा जाने वाले वाल्मिकीनगर से भाजपा के पूर्व सांसद सतीश चंद्र दूबे ने विधानसभा में अपना पर्चा भरा. नामांकन के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने उन पर जिस तरह से भरोसा जताया है, उससे वे खुश हैं.
जब उनसे पूछा गया कि उनके नामांकन में सीएम नहीं आये, तो कहा कि बिहार बड़ा प्रदेश है और अभी जल प्रलय आया हुआ है. ऐसे में वे कहीं-न-कहीं किसी जरूरी काम में व्यस्त होंगे. राजद के राज्यसभा सदस्य राम जेठमलानी के निधन से खाली हुई सीट पर हो रहे उपचुनाव का शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन था.
शाम पांच बजे तक एक ही नामांकन होने के कारण अब नाम वापसी के दिन नौ अक्तूबर को सतीश को जीत का प्रमाणपत्र मिल जायेगा. इस दौरान डिप्टी सीएम सुशील मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजय जायसवाल, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव आदि मौजूद थे,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




