पटना : दरौंदा से जयशंकर पंडित होंगे भाकपा-माले प्रत्याशी

पटना : भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि सीवान के दरौंदा विस उपचुनाव में जयशंकर पंडित भाकपा-माले के उम्मीदवार होंगे. पार्टी ने नाथनगर विधानसभा उपचुनाव में सीपीएम तथा किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर और बेलहर की सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया है. साथ ही, समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव में भी महागठबंधन […]
पटना : भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि सीवान के दरौंदा विस उपचुनाव में जयशंकर पंडित भाकपा-माले के उम्मीदवार होंगे. पार्टी ने नाथनगर विधानसभा उपचुनाव में सीपीएम तथा किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर और बेलहर की सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया है. साथ ही, समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव में भी महागठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन रहेगा.माले नेता ने कहा कि बिहार में भाजपा-जदयू सरकार की लगातार पोल खुल रही है. पटना सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में भीषण बाढ़ व जलजमाव की भयानक स्थिति ने राज्य सरकार के तथाकथित विकास की असलियत खोल दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




