पटना : 2017 बैच के आइएएस अधिकारी बनाये गये एसडीओ

Updated:
विज्ञापन
पटना : 2017 बैच के आइएएस अधिकारी बनाये गये एसडीओ

पटना : राज्य सरकार ने 2017 बैच के आइएएस अधिकारियों को एसडीओ बनाते हुए नयी जिम्मेदारी सौंपी है. साथ ही इन नौ अधिकारियों की तैनाती नये स्थानों पर की गयी है. इसमें तनय सुल्तानिया को दाउदनगर (औरंगाबाद) का एसडीओ, अभिलाषा शर्मा को छपरा सदर, तरनजोत सिंह को दानापुर (पटना), आरिफ अहसन को शिवहर, विवेक रंजन […]

विज्ञापन

पटना : राज्य सरकार ने 2017 बैच के आइएएस अधिकारियों को एसडीओ बनाते हुए नयी जिम्मेदारी सौंपी है. साथ ही इन नौ अधिकारियों की तैनाती नये स्थानों पर की गयी है.

इसमें तनय सुल्तानिया को दाउदनगर (औरंगाबाद) का एसडीओ, अभिलाषा शर्मा को छपरा सदर, तरनजोत सिंह को दानापुर (पटना), आरिफ अहसन को शिवहर, विवेक रंजन मैत्रेय को हिलसा (नालंदा), कुमार गौरव को सीतामढ़ी, योगेश कुमार सागर को फारबिसगंज (पूर्णिया), विशाल राज को बगहा (पश्चिम चंपारण) और अनिल कुमार को बखरी (बेगूसराय) का एसडीओ बनाया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. इसके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के तीन अधिकारियों का तबादला कर उन्हें एसडीओ बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन