इतनी बारिश फिर भी 27 फीसदी अब भी कम
Updated at : 29 Sep 2019 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : लगभग पूरे राज्य बीते दिनों की बारिश के बाद अब मौसम गणित बिल्कुल बदल गया है. बीते दिनों तक जहां पूरे राज्य में 40 फीसदी से अधिक तक कमी दर्ज की जा रही थी. वो अब बदल कर मात्र दस फीसदी की कमी पर आ गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से […]
विज्ञापन
पटना : लगभग पूरे राज्य बीते दिनों की बारिश के बाद अब मौसम गणित बिल्कुल बदल गया है. बीते दिनों तक जहां पूरे राज्य में 40 फीसदी से अधिक तक कमी दर्ज की जा रही थी. वो अब बदल कर मात्र दस फीसदी की कमी पर आ गयी है.
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के बाद शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तक राज्य में 904.9 एमएम बारिश हुई है, जबकि राज्य में अब तक की सामान्य बारिश का आंकड़ा 1007.6 एमएम का है.
वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगर 24 घंटे पूरे राज्य में ऐसी ही बारिश होती रही, तो ये आंकड़ा और बदल जायेगा. इसकी पूरी संभावना है कि रविवार तक बारिश का सामान्य औसत का आंकड़ा भी पार कर ले. हालांकि, ये अलग बात है कि केवल दो तीन दिनों में इतनी बारिश होना सामान्य स्थिति को नहीं दर्शाता है.
मौसम विज्ञान के अनुसार अब भी कई जिलों में बारिश का आंकड़ा पूरा नहीं हो पाया है. अब भी कुछ जिले प्यासे रह गये हैं. सबसे कमी अरवल जिले में 43 फीसदी की कमी, बेगूसराय में 50 फीसदी की कमी, भोजपुर में 31% की कमी, लखीसराय में 38 फीसदी की कमी, लखीसराय में 32 फीसदी की कमी रह गयी है.
इन जिलों की स्थिति (एमएम में)
जिला बारिश अब तक औसत बारिश कमी (%)
पटना 669.4 911.4 27% कमी
मुजफ्फरपुर 999 989.4 01% अधिक
भागलपुर 851.9 9594 11% कमी
गया 7430.6 851 14% कमी
ये जिले लबालब
कुछ जिलों में लबालब की स्थिति हो गयी है. बक्सर में अब तक 11% अधिक, पश्चिमी चंपारण में 5% अधिक, गोपालगंज में 34% अधिक, समस्तीपुर में 10%अधिक व सीवान में 23% तक अधिक बारिश रिकॉर्ड कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




