बिहटा व बाढ़ में लगा जाम, घंटों फंसे लोग
Updated at : 29 Sep 2019 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

बिहटा : कोइलवर पुल जाम की वजह से कई दिनों से सड़क जाम की समस्या इतनी बढ़ गयी है कि बिहटा के सभी मुख्य मार्गों पर चलने वाले लोग जाम की समस्या से हलकान हैं. शनिवार को स्थिति तब और बदतर हो गयी. पहले से कोइलवर पुल के कारण जाम चल रही सड़क के एक […]
विज्ञापन
बिहटा : कोइलवर पुल जाम की वजह से कई दिनों से सड़क जाम की समस्या इतनी बढ़ गयी है कि बिहटा के सभी मुख्य मार्गों पर चलने वाले लोग जाम की समस्या से हलकान हैं.
शनिवार को स्थिति तब और बदतर हो गयी. पहले से कोइलवर पुल के कारण जाम चल रही सड़क के एक लेन का दायरा बढ़कर दोनों लेन तक पहुंच गया. जल्दबाजी में आगे निकलने के प्रयास में छोटे वाहनों ने आड़े तिरछे तरीके से गाड़ी को घुसाकर दोनों लेन पर आवागमन बाधित हो गया. करीब ढाई घंटे तक दोनों ही लेन पर आवागमन बाधित रहा. सड़क जाम की इस सूचना पर पहुंची बिहटा पुलिस को जाम छुड़ाने में बारिश में भी पसीने छूट गये.
बाढ़ स्टेशन रोड जाम की चपेट में रही
बाढ़. स्टेशन रोड में यातायात व्यवस्था शनिवार को ध्वस्त हो गयी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिन भर यातायात दुरुस्त करने को लेकर तैनात पुलिसकर्मियों का कोई अता -पता नहीं था. दूसरी तरफ नवरात्र को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गयी. खरीदारी को लेकर लोग पहुंचे, लेकिन जाम के कारण उन्हें समस्या झेलनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




