बिहार में नये 13,600 राशन डीलरों की होगी बहाली, नौ लाख राशन कार्ड भी बनाये जायेंगे
Updated at : 28 Sep 2019 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य में चालू वित्त वर्ष के दौरान ही राज्य में राशन दुकानों के 13,600 नये डीलरों की बहाली होगी. सरकार की ओर से इसके लिए लाइसेंस दिये जायेंगे. नौ लाख के करीब नये राशन कार्ड भी बनाये जायेंगे. खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंनेे कहा […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में चालू वित्त वर्ष के दौरान ही राज्य में राशन दुकानों के 13,600 नये डीलरों की बहाली होगी. सरकार की ओर से इसके लिए लाइसेंस दिये जायेंगे. नौ लाख के करीब नये राशन कार्ड भी बनाये जायेंगे. खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.
उन्होंनेे कहा कि प्रदेश में अभी करीब 42,00 डीलर हैं. बढ़ती आबादी व राशन कार्ड की मांग को देखते हुए डीलर्स की संख्या 55 हजार तब बढ़ायी जानी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक 9 लाख से अधिक नये राशन कार्ड बनाये जाने हैं. यह कवायद जारी रहेगी. खाद्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में प्याज और दूसरी खाद्य वस्तुओं की कालाबाजारी नहीं हो रही है.
हमने गोदाम और दूसरी जगहों पर औचक निरीक्षण के जरिये यह जानकारी जुटायी है. उन्होंने बताया कि जीपीएस युक्त ट्रैकिंग सिस्टम के जरिये राशन में की जाने वाली धांधली पूरी तरह रोक दी है. उन्होंने बताया कि खरीफ के चालू मौसम में धान खरीदी के लिए नमी की मात्रा सत्रह फीसदी से बढ़ाकर 19 फीसदी करने का अनुरोध भारत सरकार से किया गया है.
ऑफलाइन वितरण जारी रहेगा : खाद्य मंत्री ने बताया कि दो माह के अंदर पीओएस मशीनें प्रदेश की राशन दुकानों पर लगा दी जायेंगी. एक सवाल के जवाब में विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने स्पष्ट किया कि नये राशन कार्ड बनाने का काम जारी है. उन्होंने बताया कि खाद्य वितरण के लिए पीओएस सिस्टम लागू होने के बाद भी ऑफलाइन वितरण जारी रहेगा.
पीओएस मशीन में अगर किसी तरह का व्यवधान होता है तो किसी को बिना राशन के लौटाया नहीं जायेगा. उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेश में साढ़े आठ लाख से अधिक अपात्र राशन कार्ड धारी हैं. इनमें से छह लाख से अधिक के राशन कार्ड निरस्त किये गये हैं. शेष को नोटिस जारी किये गये हैं. इस दौरान अतिरिक्त सचिव भरत कुमार दुबे भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




