गैस सिलिंडर से झुलसे पति-पत्नी और बेटी की हुई मौत
Updated at : 25 Sep 2019 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : रामकृष्णा नगर के गोकुल धाम सोसाइटी में गैस सिलिंडर से लगी आग से झुलसे पति-पत्नी और बेटी की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी. लवली की मौत जहां 23 सितंबर की रात में हुई, वहीं पति-पत्नी की मौत मंगलवार को हुई. एक साथ तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : रामकृष्णा नगर के गोकुल धाम सोसाइटी में गैस सिलिंडर से लगी आग से झुलसे पति-पत्नी और बेटी की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी. लवली की मौत जहां 23 सितंबर की रात में हुई, वहीं पति-पत्नी की मौत मंगलवार को हुई. एक साथ तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया.
दोनों भाई बदहवास हो गये हैं और सोसाइटी में मातम पसरा हुआ है. निजी स्कूल में गार्ड का काम करने वाले विनोद सिंह भोजपुर के उदवंतनगर के बारुण गांव के रहने वाले थे. दो दिन पूर्व रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर स्थित गोकुल धाम सोसाइटी में गैस सिलिंडर में लगी आग से तीन लोगों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे.
घायलों में विनोद कुमार सिंह, पत्नी सुषमा देवी और बेटी लवली कुमारी की हालत अत्यंत चिंताजनक थी. तीनों का इलाज पीएमसीएच के बर्न वार्ड में चल रहा था. आग में झुलसकर तीनों का शरीर करीब 94 प्रतिशत से अधिक जल चुका था.
तीनों को बचाने गये मकान मालिक के पुत्र रिपुदमन भी झुलस गये, उनका इलाज अपोलो बर्न हॉस्पिटल में कराया जा रहा है. पीएमसीएच में इलाजरत गार्ड विनोद सिंह और पत्नी सुषमा देवी की मौत के बाद बेटी लवली की भी मौत की खबर से पटना से भोजपुर के पैतृक गांव तक मातम पसरा हुआ है. रामकृष्णा नगर थानेदार ने बताया कि तीनों लाश को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




