पटना : थाने के हाजत के सामने से आरोपित का महंगा जूता गायब

Updated at : 24 Sep 2019 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : थाने के हाजत के सामने से आरोपित का महंगा जूता गायब

पटना : पटना जिला के पुलिस को जूतों से काफी प्रेम है. फिर से शहर के एक थाना में हाजत में बंद एक केस के आरोपित का जूता गायब हो गया. पुलिस जब हथकड़ी लगा कर उसे जेल ले जाने लगी तो उसने अपने जूते के संबंध में पूछा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके […]

विज्ञापन
पटना : पटना जिला के पुलिस को जूतों से काफी प्रेम है. फिर से शहर के एक थाना में हाजत में बंद एक केस के आरोपित का जूता गायब हो गया. पुलिस जब हथकड़ी लगा कर उसे जेल ले जाने लगी तो उसने अपने जूते के संबंध में पूछा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके साथ ही एक अन्य आरोपित ने 55 सौ रुपये एक सिपाही द्वारा पॉकेट से निकालने का भी आरोप लगाया. उसे भी उसका पैसा नहीं मिला. हुआ यूं कि एक केस में पुलिस ने तीन-चार आरोपितों को पकड़ा और उसे हाजत में बंद कर दिया. आरोपित ने हाजत के बाहर जूता खोल दिया और सो गया. लेकिन सोमवार की सुबह उठा तो उसके जूते गायब थे.
उसने पुलिस पदाधिकारियों से शिकायत की तो कोई जवाब नहीं मिला. उसी केस के एक आरोपित को हाजत में डालने से पहले सिपाही ने पॉकेट चेक किया था और उसके 55 सौ रुपये निकाल कर अपने पास रख लिये थे. लेकिन उस आरोपित ने भी जब रुपये के बाबत पूछताछ की तो यह पता नहीं चल पाया कि किसने पॉकेट से निकाल कर रुपये अपने पास रखे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन