महागठबंधन में नीतीश की ‘नो इंट्री'' पर तेजस्वी के बयान को रघुवंश ने बताया ''गैर राजनीतिक''

Updated at : 23 Sep 2019 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
महागठबंधन में नीतीश की ‘नो इंट्री'' पर तेजस्वी के बयान को रघुवंश ने बताया ''गैर राजनीतिक''

पटना : आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की महागठबंधन में ‘नो इंट्री’ के संबंध में तेजस्वी के बयान को ‘गैर राजनीतिक’ करार दिया. रघुवंश ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए रविवार को कहा कि जब तक गैर भाजपा दल एकजुट […]

विज्ञापन

पटना : आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की महागठबंधन में ‘नो इंट्री’ के संबंध में तेजस्वी के बयान को ‘गैर राजनीतिक’ करार दिया. रघुवंश ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए रविवार को कहा कि जब तक गैर भाजपा दल एकजुट नहीं होंगे, बीजेपी को हराने को लेकर शंका बनी रहेगी.
नीतीश के महागठबंधन में शामिल होने की संभावना के बारे में तेजस्वी के बयान के संबंध में पूछने पर रघुवंश ने कहा, ”मैं नहीं जानता कि नो इंट्री का दर्खास्त इनके पास आया है. ये नन पॉलिटिकल ‘गैर राजनीतिक’ बयान लगता है.” रघुवंश ने इस संबंध में पूछा, ‘‘कोई दर्खास्त दिया है. बिना दर्खास्त के खारिज करना…”.
उल्लेखनीय है कि नीतीश ने 2017 में महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना ली थी. महागठबंधन में तब जेडीयू के अलावा कांग्रेस और आरजेडी भी शामिल थे. गौरतलब है कि तेजस्वी ने कहा था कि जो बयान (नीतीश की महागठबंधन में नो इंट्री) वह दे चुके हैं, उससे समझौते का सवाल ही नहीं उठता. रघुवंश के महागठबंधन में नीतीश की वापसी को लेकर बार-बार वकालत करने के बारे में पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा था कि उनकी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और पार्टी के सभी नेता अपने-अपने विचार रखते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन