पटना सिटी : नाराज छात्राएं सड़क पर उतरीं, रोका रास्ता, किया हंगामा
Updated at : 23 Sep 2019 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : राजकीय महिला महाविद्यालय गुलजारबाग में बीए, बीकॉम व बीएसी पार्ट थर्ड के एडमिट कार्ड नहीं मिलने से नाराज छात्राओं का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा. आक्रोशित छात्राएं तीन घंटे से अधिक समय तक अशोक राजपथ पर रास्ता रोक हंगामा किया. छात्राओं का कहना था कि सोमवार से तीनों संकाय की परीक्षा होनी […]
विज्ञापन
पटना सिटी : राजकीय महिला महाविद्यालय गुलजारबाग में बीए, बीकॉम व बीएसी पार्ट थर्ड के एडमिट कार्ड नहीं मिलने से नाराज छात्राओं का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा. आक्रोशित छात्राएं तीन घंटे से अधिक समय तक अशोक राजपथ पर रास्ता रोक हंगामा किया.
छात्राओं का कहना था कि सोमवार से तीनों संकाय की परीक्षा होनी है, लेकिन मगध विश्वविद्यालय की ओर से रविवार तक एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है. सेंटर भी पता नहीं कहां है. छात्राएं प्राचार्या को बुलाने व एडमिट कार्ड मुहैया कराने की मांग कर रही थीं. हंगामा व जाम की सूचना मिलने पर सुल्तानगंज व आलमगंज थाने की पुलिस पहुंची. पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्राएं मानने को तैयार नहीं थीं. सुल्तानगंज थानाध्यक्ष गुलाम सरबर कॉलेज प्राचार्या डॉ विधु रानी सहाय सिंह को बुलाया समझा-बुझाकर लगभग तीन घंटे बाद सड़क जाम हटवाया.
प्राचार्या ने बताया कि छात्राओं की मांग जायज है, महाविद्यालय में बीए, बीकॉम व बीएससी पार्ट 3 में लगभग 600 छात्राएं हैं, जिनकी स्नातक तृतीय वर्ष की फाइनल परीक्षा होनी है.
सोमवार से परीक्षा है, लेकिन मगध विश्वविद्यालय की ओर से अब तक एडमिट कार्ड निर्गत नहीं किया गया है. दूसरी ओर सड़क जाम की वजह से अशोक राजपथ पर गांधी मैदान से गायघाट के बीच चलने वाले ऑटो व अन्य वाहनों का परिचालन बाधित रहा. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




