मसौढ़ी : उपद्रवियों ने नदवां बाजार में मचाया उत्पात, तोड़फोड़
Updated at : 23 Sep 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

मसौढ़ी : धनरूआ थाना के नदवां बाजार में शनिवार की देर रात उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान उन्होंने नदवां बाजार की कई दुकानों में तोड़फोड़ की व गुमटीनुमा दुकान को सड़क पर लाकर फेंक दिया. बदमाशों ने बरनी के मो इलयास की जेनरल स्टोर दुकान की गुमटी को उठाकर बीच सड़क पर लाकर […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : धनरूआ थाना के नदवां बाजार में शनिवार की देर रात उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान उन्होंने नदवां बाजार की कई दुकानों में तोड़फोड़ की व गुमटीनुमा दुकान को सड़क पर लाकर फेंक दिया.
बदमाशों ने बरनी के मो इलयास की जेनरल स्टोर दुकान की गुमटी को उठाकर बीच सड़क पर लाकर फेंक दिया. उन्होंने नदवां के गोरख साव की चाय दुकान, बंगलापर के अमर साव की मिठाई दुकान में तोड़फोड़ की व कई सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. उक्त घटना के बाद से नदवां बाजार के दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया है. दुकानदारों का आरोप है कि रात में पुलिस की गश्त नहीं रहने के कारण बदमाशों को खुली छुट मिल गयी है.
उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी उक्त उपद्रवियों द्वारा कई दुकानों में तोड़फोड़ की गयी थी. इधर नदवां बाजार में तोड़फोड़ किये जाने की सूचना स्थानीय मुखिया शंकर कुमार द्वारा पुलिस को दी गयी. पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दिये जाने से पुलिस जांच कर वापस चली गयी. इस बीच नदवां बाजार में बीच सड़क पर उक्त गुमटी फेंके जाने से रविवार की सुबह कुछ देर तक पटना-गया एनएच 83 जाम रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




