पटना सिटी : 40 फीसदी लोग गंगा पर निर्भर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : जीवनदायिनी नदियों में शुमार गंगा का सांस्कृतिक व अाध्यात्मिक महत्व है. देश की 40 फीसदी आबादी गंगा पर निर्भर है. ऐसे में आवश्यक है कि गंगा निर्मल, अविरल व प्रदूषणमुक्त हो. यह बात रविवार को रोटरी क्लब आरआइ की ओर से भद्र घाट पर गंगा आरती में वक्ताओं ने कही. आरती में […]
विज्ञापन
पटना सिटी : जीवनदायिनी नदियों में शुमार गंगा का सांस्कृतिक व अाध्यात्मिक महत्व है. देश की 40 फीसदी आबादी गंगा पर निर्भर है. ऐसे में आवश्यक है कि गंगा निर्मल, अविरल व प्रदूषणमुक्त हो. यह बात रविवार को रोटरी क्लब आरआइ की ओर से भद्र घाट पर गंगा आरती में वक्ताओं ने कही. आरती में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सीएल द्विवेदी, मंडलाध्यक्ष गोपाल खेमका व पीडीजी डॉ बिंदु सिंह उपस्थित हुए.
अतिथियों का स्वागत रोटरी पटना सिटी सम्राट के संजय कुमार सिन्हा व क्लब के पर्यावरण चेरयमैन संजीव कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया. आयोजन में रोटरी क्लब के 400 से अधिक सदस्य शामिल हुए. इनमें गंगा का दूध से अभिषेक कर 500 दीप जलाकर आरती की गयी. आयोजन में गंगा सेवा समिति के व्यवस्थापक लल्लू शर्मा, मिथिलेश शर्मा, रोटरी सिटी सम्राट के गोविंद चौधरी, दिनेश भदानी, राजेश कुमार, विनोद झुनझुनवाला, प्रकाश कुमार, राधे राठी समेत अन्य सक्रिय थे.
झूमेगा बिहार में कलाकारों ने दी प्रस्त���ति :पटना सिटी. मंगल तालाब स्थित रामदेव महतो सामुदायिक भवन के घसीटा राम ऑडिटोरियम में रविवार को डी वर्षम कला मंच की ओर से झूमेगा बिहार का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने किया. आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर सीता साहु, पूर्व उपमहापौर रूप नारायण मेहता, अनिल रश्मि, पूर्व पार्षद सीता सिन्हा, रामजी मेहता, मधुबाला पाल व शशि शेखर रस्तोगी भी शामिल हुए.
अभिनेत्री रूपा सिंह, निशा सिंह, राजेश राज, शंकर चौधरी को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय विशान व संचालन शैंलेंद्र कुमार ने की. गणेश वंदना से आरंभ हुए कार्यक्रम में समूह नृत्य, गीत-संगीत की प्रस्तुति से कलाकारों ने समा बांध दिया. आयोजन में राजनाथ कुमार, मुकेश सिन्हा, मनोज कुमार, मुन्नू भाई पटेल, सुजीत, अमित, कृष्ण मुरारी समेत अन्य शामिल हुए. कार्यक्रम का समापन संतोष कुमार सन्नी पटेल के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










