पटना : मंदी के कारण आर्थिक संकट बेकाबू : रघुवंश सिंह
Updated at : 16 Sep 2019 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार के तमाम दावों के बाद भी देश में मंदी के कारण आर्थिक संकट बेकाबू हो गया है. जीडीपी की वृद्धि दर 7 से घटकर 5 प्रतिशत रह गयी है. उन्होंने ये बातें पार्टी कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस […]
विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार के तमाम दावों के बाद भी देश में मंदी के कारण आर्थिक संकट बेकाबू हो गया है.
जीडीपी की वृद्धि दर 7 से घटकर 5 प्रतिशत रह गयी है. उन्होंने ये बातें पार्टी कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह मंदी के मामले में लोगों को गुमराह कर रही है. यह संकट सरकारी नीतियों की असफलता का प्रतीक है. इस सरकार के कार्यकाल में प्रति व्यक्ति कर्ज करीब 25000 रुपये तक हो गया है. पिछले 45 सालों में बेराेजगारी की दर इससे अधिक कभी नहीं बढ़ी. सिंह ने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक विद्वेष और बदले की भावना से प्रेरित होकर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और दूसरे नेताओं पर कार्रवाई कर रही है. प्रदेश में अापराधिक घटनाक्रम तेजी से बढ़े हैं.
एनआरसी में लाखों लोगों का नाम छोड़ देने से लोग आतंकित है. सड़कों पर मनमाना जुर्माना वसूला जा रहा है. वह केंद्र की अनुयायी बनी हुई है. प्रदेश के 24 हजार टोले में अप्रोच रोड नहीं है. उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए अगले माह से पार्टी जन आंदोलन की तैयारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




