बन रहा विधानसभा चुनाव का खाका, किशनगंज व समस्तीपुर कांग्रेस को
Updated at : 14 Sep 2019 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

मिथिलेश पटना : अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का खांका तैयार होने लगा है. महागठबंधन में इस बार वाम दलों को भी साथ लाने की तैयारी है. दूसरे दलों से बातचीत के लिए रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को पहल की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पिछले दिनों रांची […]
विज्ञापन
मिथिलेश
पटना : अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का खांका तैयार होने लगा है. महागठबंधन में इस बार वाम दलों को भी साथ लाने की तैयारी है. दूसरे दलों से बातचीत के लिए रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को पहल की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
पिछले दिनों रांची जाकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद से उनकी हुई मुलाकात और इसके बाद कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल से पटना में भेंट को इसी कड़ी में देखा जा रहा है. घटक दलों के बीच लोकसभा के तर्ज पर सीटों के बंटवारा का आधार हो सकता है.
इस फाॅर्मूले पर सभी घटक दल राजी हो गये, तो राजद करीब 120 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा कर सकता है. कांग्रेस की झोली में 50 से 55 सीटें आ सकती हैं. इसी तरह रालोसपा के पास 25 से 30, हम को 15 से 20 और वीआइपी को भी इसी अनुपात में सीटें मिल सकती हैं. वाम दल साथ आने को राजी हुए तो सबों के हिस्से से कटौती कर सीटों का रास्ता निकाला जायेगा. फिलहाल महागठबंधन अपने कुनबे को मजबूत करने की कोशिश में है. महागठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहे राजद किसी भी स्थिति में वीआइपी, रालोसपा और हम को छोड़ने के मूड में नहीं है.
किशनगंज व समस्तीपुर कांग्रेस को
विधानसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस को किशनगंज की सीट देने को सभी घटक दल राजी हैं. समस्तीपुर लोकसभा की सीट पर भी कांग्रेस के ही उम्मीदवार होंगे. बाकी की चार सीटों पर राजद का दावा है.
यह वैसी सीटें हैं जिस पर पिछले विधानसभा चुनावों में राजद पहले या दूसरे नंबर पर रहा है. 2015 के विधानसभा चुनाव में बेलहर, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा और नाथनगर में जदयू के उम्मीदवार जीते थे. जबकि, किशनगंज में कांग्रेस की जीत हुई थी. इस चुनाव में जदयू महागठबंधन का प्रमुख अंग था. उपचुनाव में कांग्रेस के नेता नाथनगर की सीट पर भी अपना दावा जता रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




