मार्च 2026 का कुंभ राशिफल: पंचग्रही योग से बढ़ेगी कार्यक्षमता, धैर्य से टलेंगे बड़े संकट

मंथली कुंभ राशिफल
March 2026 Kumbh Rashifal: पंचग्रही योग के बीच क्या आप काम के दबाव को बड़ी सफलता में बदल पाएंगे? क्या अपनी वाणी पर संयम रखकर आप रिश्तों की मधुरता बचा पाएंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मार्च का महीना कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है.
March 2026 Kumbh Rashifal:कुंभ राशि: आपकी राशि में पांच ग्रहों की युति आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगी. व्यक्तित्व में निखार आएगा. हालांकि, राहु और मंगल की उपस्थिति क्रोध बढ़ा सकती है. क्योंकि आपकी राशि के 7वें भाव (साझेदारी, जीवनसाथी) में ग्रहण लगने से वैवाहिक जीवन में तनाव और शारीरिक कष्ट होने की आशंका है. आपके जातक थोड़े अलग सोच वाले और दार्शनिक होते हैं.
बिजनेस-करियर: कुंभ में पंचग्रही योग के कारण आप पर काम का दबाव रहेगा, लेकिन सफलता भी बड़ी मिलेगी. व्यापार में नए निवेश से बचें, अभी धैर्य के साथ मौजूदा काम को बेहतर बनाने पर ध्यान दें. कही से अचानक बाद निवेश आने की संभावना है . व्यापार में प्रतिस्पर्धा कड़ी रहेगी, इसलिए गुणवत्ता और सेवा पर ध्यान दें. कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाए रखें. किसी पुराने बकाया धन की प्राप्ति हो सकती है.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में अहंकार को न आने दें, अपनी वाणी पर संयम रखना सुखद संबंध बनाएगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है, उनका सहयोग करें और साथ समय व्यतीत करें. अफेयर की स्वीकार्यता परिवार मे हो सकती है . अविवाहित जातकों के लिए कार्यस्थल के माध्यम से कोई नया संबंध जुड़ सकता है. भावनाओं को संतुलित रखें और जल्दबाजी में निर्णय न लें.
स्वास्थ्य: नसों या पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है, हल्के व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जोड़ें. मानसिक तनाव को हावी न होने दें, संगीत या अपनी पसंद के शौक के लिए समय निकालें. शुगर और रक्तचाप जांच करते रहे . योग, प्राणायाम और पर्याप्त नींद आपको ऊर्जा प्रदान करेंगे. महीने के अंत तक स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा.
शुभ सलाह: ठंडे दिमाग से काम लें और वाहन सावधानी से चलाएं.
सावधानी: पंचग्रही योग के कारण मानसिक उलझन रहेगी, महत्वपूर्ण निर्णय टालें. पेट के रोगों के प्रति सतर्क रहें.
उपाय: शनिवार को छाया दान (तेल में चेहरा देखकर दान करना) करें और गरीबों को काला कंबल दान करें.
शुभ दिन: शनिवार, बुधवार.
शुभ अंक: 8, 4
Also Read:- यहां पढ़ें आज का राशिफल,साप्ताहिक राशिफल, मंथली राशिफल, वार्षिक राशिफल और धर्म अध्यात्म से जुड़ी खबरें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




