कृषि वानिकी उत्पादों की मार्केटिंग की जरूरत

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि वानिकी उत्पादों की मार्केटिंग के लिए अधिकारियों को टास्क दिया है. उन्होंने पॉपुलर पौधे की मार्केटिंग के लिए विशेष रूप से काम करने के निर्देश दिये. मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में कहा कि बेहतर ढंग से तैयार करने से उसको क्रियान्वित करने में सहूलियत होती है. हर […]
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि वानिकी उत्पादों की मार्केटिंग के लिए अधिकारियों को टास्क दिया है. उन्होंने पॉपुलर पौधे की मार्केटिंग के लिए विशेष रूप से काम करने के निर्देश दिये. मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में कहा कि बेहतर ढंग से तैयार करने से उसको क्रियान्वित करने में सहूलियत होती है. हर तरह का पौधा जल-जीवन-हरियाली अभियान का एक हिस्सा होगा.
इससे ग्रीन कवर भी बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि किसानों के बीच क्रॉप साइकिल को प्रमोट करना होगा और इसे प्रचारित भी किया जाना चाहिए. सीएम के समक्ष सोमवार को कृषि वानिकी नीति-2019 को निर्धारित करने के प्रस्ताव के संबंध में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने प्रेजेंटेशन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










