उज्ज्वला योजना में बिहार चौथे स्थान पर, गरीब परिवारों को दिये गये हैं 85.27 लाख एलपीजी कनेक्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सुबोध कुमार नंदन, पटना : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन देने में देश में बिहार चौथे स्थान पर है. बिहार में 31 अगस्त तक 85.27 लाख एलपीजी कनेक्शन गरीब परिवारों को दिये गये हैं. इनमें इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन की हिस्सेदारी सबसे अधिक 35.95 लाख है, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम की संख्या 26.66 लाख और […]
विज्ञापन
सुबोध कुमार नंदन, पटना : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन देने में देश में बिहार चौथे स्थान पर है. बिहार में 31 अगस्त तक 85.27 लाख एलपीजी कनेक्शन गरीब परिवारों को दिये गये हैं. इनमें इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन की हिस्सेदारी सबसे अधिक 35.95 लाख है, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम की संख्या 26.66 लाख और भारत पेट्रोलियम की संख्या 22.66 लाख है. पहला स्थान यूपी का है. यूपी में सबसे अधिक 1.46 करोड़, जबकि पश्चिम बंगाल में 88 लाख, मध्य प्रदेश में 71 लाख और राजस्थान में 63 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिला है. इस योजना के लगभग 40% लाभार्थी एससी-एसटी वर्ग से आते हैं.
बिहार में उज्ज्वला योजना की शुरुआत एक जून, 2016 को हुई थी. इसके तहत राज्य में सबसे कम कनेक्शन लखीसराय जिले में हैं, जबकि सबसे अधिक एलपीजी कनेक्शन पूर्वी चंपारण में दिये गये हैं. वहां अब 4.34 लाख महिलाओं ने कनेक्शन लिया है. वहीं, पटना में 2.31 लाख कनेक्शन दिये गये हैं.
उज्ज्वला योजना के तहत बिहार चौथे स्थान पर है, जो कंपनी के लिए बहुत की गौरव की बात है. कंपनी का लगातार प्रयास है कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचे इसके लिए गांव-कस्बों में सर्वे का काम चल रहा है.
-वीणा कुमार, मुख्य प्रबंध (बिहार-झारखंड), इंडियन ऑयल कारपोरेशन
बिहार के टॉप -5 जिले
जिला कनेक्शन
पूर्वी चंपारण 4.34 लाख
मुजफ्फरपुर 4.25 लाख
मधुबनी 4.10 लाख
दरभंगा 4.01 लाख
प चंपारण 3.83 लाख
पांच सबसे फिसड्डी जिले
जिला कनेक्शन
लखीसराय 55,706
शेखपुरा 55,843
अरवल 56,429
जहानाबाद 64,582
बक्सर 73,909
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










