ePaper

संपूर्ण क्रांति के रूट विस्तार पर लगे रोक, किया प्रदर्शन

Updated at : 08 Sep 2019 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
संपूर्ण क्रांति के रूट विस्तार पर लगे रोक, किया प्रदर्शन

पटना : रेलवे बोर्ड संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के परिचालन राजेंद्र नगर के बदले झारखंड के मधुपुर से करने की तैयारी कर रहा है. इसके विरोध में शनिवार को बिहार दैनिक यात्री संघ की ओर से पटना जंक्शन पर विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन कर नेतृत्व कर रहे संघ के अध्यक्ष बी पी शर्मा ने कहा […]

विज्ञापन

पटना : रेलवे बोर्ड संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के परिचालन राजेंद्र नगर के बदले झारखंड के मधुपुर से करने की तैयारी कर रहा है. इसके विरोध में शनिवार को बिहार दैनिक यात्री संघ की ओर से पटना जंक्शन पर विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन कर नेतृत्व कर रहे संघ के अध्यक्ष बी पी शर्मा ने कहा कि पटना राजधानी एक्सप्रेस के बाद दूसरी महत्वपूर्ण ट्रेन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस है.

यह ट्रेन सिर्फ पटना वासियों के लिए नहीं, बल्कि सूबे वासियों के लिए अच्छी ट्रेन है. उन्होंने रेलमंत्री से मांग किया है कि मधुपुर से चलाने का निर्णय तत्काल वापस लें, अन्यथा रेलवे ट्रैक पर उतर कर आंदोलन करेंगे. संघ के सचिव शोएब कुरैसी ने कहा कि पटना-दिल्ली के बीच सिर्फ 14 घंटे में यात्रा तय करती है और निर्धारित समय से आती-जाती है.
उन्होंने कहा कि मधुपुर से साप्ताहिक ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस चल रही है. इसके बावजूद वहां जरूरत है, तो नयी कोई दूसरी सुपरफास्ट गाड़ी का परिचालन मधुपुर से किया जाये. इस मौके पर महासचिव नंद किशोर प्रसाद के साथ साथ मंजुल दास, राज किशोर रॉय, महेंद्र प्रसाद, राम बालक पासवान सहित कई रेल यात्री उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन