रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया ''असली लीडर'', ...जानें किसने क्या कहा?

पटना : केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘असली लीडर’ बताया है. उन्होंने इसरो प्रमुख के सिवन के साथ प्रधानमंत्री के भावुक पल का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया है. साथ ही कहा है कि ‘संपर्क टूटा है, हौसला […]
पटना : केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘असली लीडर’ बताया है. उन्होंने इसरो प्रमुख के सिवन के साथ प्रधानमंत्री के भावुक पल का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया है. साथ ही कहा है कि ‘संपर्क टूटा है, हौसला नहीं. हमें पूरा विश्वास है कि हम अपना लक्ष्य हासिल करेंगे.’
रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘असली लीडर’ बताते हुए कहा है कि ‘असली लीडर वही होता है, जो मुश्किल घड़ी में भी अपनी टीम के साथ मजबूती से खड़ा रहे और उसका हौसला बढ़ाए. देश की 130 करोड़ जनता को गर्व है अपने वैज्ञानिकों पर और पूरा विश्वास है कि आप अपनी मंजिल हासिल करेंगे और पूरी मजबूती से भविष्य के अभियानों को जारी रखेंगे.’ साथ ही कहा कि ‘हमारे वैज्ञानिकों ने आज जो हासिल किया है, वह काफी बड़ी उपलब्धि है. पूरे देश को आप पर गर्व है. जीवन के उतार-चढ़ावों को पीछे छोड़ते हुए हमें आगे बढ़ते रहना है. संपर्क टूटा है, हौसला नहीं. हमें पूरा विश्वास है कि हम अपना लक्ष्य हासिल करेंगे.’
असली लीडर वही होता है जो मुश्किल घड़ी में भी अपनी टीम के साथ मजबूती से खड़ा रहे और उसका हौसला बढ़ाए। देश की 130 करोड़ जनता को गर्व है अपने वैज्ञानिकों पर और पूरा विश्वास है कि आप अपनी मंजिल हासिल करेंगे और पूरी मजबूती से भविष्य के अभियानों को जारी रखेंगे। @narendramodi @isro pic.twitter.com/V3Wfjva5qn
— Padma Bhushan Lt. Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) September 7, 2019
हमारे वैज्ञानिकों ने आज जो हासिल किया है वह काफी बड़ी उपलब्धि है। पूरे देश को आप पर गर्व है। जीवन के उतार चढ़ावों को पीछे छोड़ते हुए हमें आगे बढ़ते रहना है। संपर्क टूटा है, हौसला नहीं। हमें पूरा विश्वास है कि हम अपना लक्ष्य हासिल करेंगे।@isro @PMOIndia @narendramodi #Chandryaan2
— Padma Bhushan Lt. Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) September 6, 2019
प्रधानमंत्री जी ने अभियान से जुड़े ISRO के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा है कि अगले मिशन में कामयाबी हमारे साथ होगी।चंद्रयान की यात्रा शानदार रही है। हमारा ऑर्बिटर पूरी शान से चांद का चक्कर लगा रहा है। हम अपनी महत्वकांक्षा को कम नहीं होने देंगे। #Chandrayaan2 #ISRO pic.twitter.com/XCRlxGKTDe
— Padma Bhushan Lt. Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) September 7, 2019
हम अपने मंजिल की राह से डिगे नहीं हैं। रुकावटों से हमारा हौसला कमजोर नहीं, मजबूत हुआ है। कल रात आपके मन की स्थिति को समझ रहा था। वैज्ञानिक मां भारती के लिए जूझते हैं। मां भारती का सिर ऊंचा हो इसके लिए पूरा जीवन खपा देते हैं। #Chandrayaan2 #ISRO pic.twitter.com/9AGCsNJeHI
— Padma Bhushan Lt. Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) September 7, 2019
परिणाम अपनी जगह हैं, आपके प्रयासों पर गर्व है। नई सीख हमें और मजबूत बनाएगी। आप अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के परिवारों को देश सलाम करता हूं। आप पत्थर पर लकीर खींचने वालों में से हैं। आपने वो किया जो आजतक कोई नहीं कर पाया। वैज्ञानिकों के साथ आज पूरा देश खड़ा है। #Chandrayaan2 #ISRO pic.twitter.com/nxznzWQvhF
— Padma Bhushan Lt. Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) September 7, 2019
यह वीडियो हमारी आशा को और सुदृढ़ करता है।
हमारी सफलता इसी में है कि हम सब एक हैं और एक दूसरे का हौसला बढ़ाते रहते हैं। pic.twitter.com/5KvQc8xbfn— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 7, 2019
https://twitter.com/HarivanshNSingh/status/1170199017227055104?ref_src=twsrc%5Etfw
असफलताओं की सीढ़ी पार करते हुए ही सफलता के लक्ष्य तक पहुँचा जाता है।
असफलता से डरकर बैठा नहीं जाता, सीख लेकर आगे बढ़ा जाता है!और देश आगे बढ़ता रहेगा!#ISRO
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) September 7, 2019
सफर लंबा तो है लेकिन वो मंजिल ढूंढनी होगी।
न डरना इन अंधेरों से कभी फिर रोशनी होगी।
मुसाफिर आज ठोकर है तो कल कलियां तेरी होंगी।
अभी गम है मुक़्क़द्दर में तो खुशियां भी तेरी होंगी। #Chandrayaan2Live pic.twitter.com/y0hZHttJPj
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) September 7, 2019
मा. श्री @narendramodi जी ने @isro के चेयरमैन को गले लगाकर, उनका हौसला बढ़ाकर पूरे विश्व को यह दिखाया कि आज देश का हर नागरिक हमारे वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है। परिस्थिति चाहे जो हो, मा. मोदी जी हर पल अपनी टीम के साथ चट्टान की तरह खड़े रहते हैं। हमें इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व है। pic.twitter.com/P6HlQGbNXi
— Nand Kishore Yadav (@nkishoreyadav) September 7, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




