पटना : आयोग में विदाई के लिए पति का इंतजार कर रही पत्नी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार राज्य महिला आयोग में गुरुवार को बेगूसराय की रहने वाली पिंकी(काल्पनिक नाम) अपनी विदाई का इंतजार करती रही गयी. बिहार पुलिस में कार्यरत पिंकी की शादी भागलपुर के रहने वाले रमेश(काल्पनिक नाम) से 2017 में हुई थी. शादी अरेंज थी और रमेश पेशे से रेलवे विभाग में कार्यरत है. शादी के बाद […]
विज्ञापन
पटना : बिहार राज्य महिला आयोग में गुरुवार को बेगूसराय की रहने वाली पिंकी(काल्पनिक नाम) अपनी विदाई का इंतजार करती रही गयी. बिहार पुलिस में कार्यरत पिंकी की शादी भागलपुर के रहने वाले रमेश(काल्पनिक नाम) से 2017 में हुई थी. शादी अरेंज थी और रमेश पेशे से रेलवे विभाग में कार्यरत है. शादी के बाद जब पिंकी ससुराल गयी तो सब कुछ अच्छा था, लेकिन वापस के आने के बाद सब बदल गया. पति उसे लेने नहीं आया. कई बार पूछने पर आने का वादा कर लेने नहीं आया. हार कर पिंकी अपनी फरियाद लेकर महिला आयोग पहुंची, जहां उन्होंने अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा के पास आयी. उसने बताया कि शादी के बाद से उसका पति उसे लेने नहीं आया है.
वजह पूछने पर उसने बताया कि पति ने उससे उसकी नौकरी के दौरान कमाये गये पैसों की मांग की थी जिस पर पिंकी ने मना कर दिया. दिलमणि मिश्रा ने बताया कि हमने लड़के को पांच सितंबर को आयोग आकर पिंकी को विदा कर ले जाने के कहा था. उसने उस वक्त हामी तो भर दी लेकिन लेने नहीं आया. उन्होंने कहा कि रमेश को एक चिट्ठी भेजी जायेगी, जिसमें यहां आने के लिए कड़ी हिदायत दी जायेगी. उपस्थित नहीं होने पर उसके विभाग को चिट्ठी लिखी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










