बिहार भर में 157 इंस्पेक्टर, 125 दारोगा का तबादला
Updated at : 07 Sep 2019 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद थानाध्यक्ष और इंस्पेक्टरों को हटाये जाने से रिक्त हुए पदों को भरने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा बदलाव किया है. 157 इंस्पेक्टर, 125 दारोगा का तबादला कर दिया गया है. इओयू, स्पेशल ब्रांच और सीआइडी में तैनात 80 इंस्पेक्टर और 62 दारोगा को जिलों में भेजा […]
विज्ञापन
पटना : स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद थानाध्यक्ष और इंस्पेक्टरों को हटाये जाने से रिक्त हुए पदों को भरने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा बदलाव किया है. 157 इंस्पेक्टर, 125 दारोगा का तबादला कर दिया गया है. इओयू, स्पेशल ब्रांच और सीआइडी में तैनात 80 इंस्पेक्टर और 62 दारोगा को जिलों में भेजा गया है. इनकी जगह पर जिलों में तैनात 77 इंस्पेक्टर, 63 दारोगा को पदस्थापित किया गया है. स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के आधार पर राज्य में बड़े पैमाने पर दारोगा को थाना और इंस्पेक्टरों को कार्य से मुक्त किया गया है. इस कारण कई थानों में थानाध्यक्ष एवं इंस्पेक्टरों की कमी हो गयी थी.
राज्य में दशहरा, दीपावली, छठ एवं अन्य महत्वपूर्ण त्योहार भी मनाये जाने वाले हैं. राज्य के कई एसएसपी-एसपी ने मुख्यालय को भी इस संबंध में पत्र लिखा था. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की मंजूरी मिलते ही आइजी मुख्यालय ने शुक्रवार को तबादला आदेश जारी कर दिया. आइजी मुख्यालय ने सभी पदाधिकारियों को 12 सितंबर तक पदभार ग्रहण करने के आदेश दिये हैं. जिलों में सबसे अधिक 48 इंस्पेक्टर स्पेशल ब्रांच से भेजे गये हैं.
गया के 12 पदाधिकारी इओयू, सीआइडी, स्पेशल ब्रांच भेजे गये :
जिला बल गया के 12 पुलिस पदाधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर सीआइडी, इओयू और स्पेशल ब्रांच में भेजा गया है. इसमें दो इंस्पेक्टरों को इओयू में पद स्थापित किया गया है. स्पेशल ब्रांच में दो इंस्पेक्टर, तीन दारोगा तथा सीआइडी में तीन इंस्पेक्टर व दो दारोगा को पद स्थापित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




