नृपेंद्र मिश्र की जगह बिहार के पीके सिन्हा बने पीएमओ में ओएसडी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार के औरंगाबाद जिले के मूल निवासी और यूपी कैडर के आइएएस अधिकारी रहे प्रदीप कुमार सिन्हा अब पीएमओ में ओएसडी होंगे. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है. 1977 बैच के आइएएस अधिकारी रहे पीके सिन्हा को नृपेंद्र मिश्र की जगह तैनात किया गया है. श्री मिश्र सितंबर महीने […]
विज्ञापन
पटना : बिहार के औरंगाबाद जिले के मूल निवासी और यूपी कैडर के आइएए��� अधिकारी रहे प्रदीप कुमार सिन्हा अब पीएमओ में ओएसडी होंगे. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है. 1977 बैच के आइएएस अधिकारी रहे पीके सिन्हा को नृपेंद्र मिश्र की जगह तैनात किया गया है. श्री मिश्र सितंबर महीने में पदमुक्त हो जायेंगे. पीएमओ में बिठाये गये पीके सिन्हा इसके पहले कैबिनेट सेक्रेटरी के पद पर से रिटायर हुए हैं. उनकी 13 जून, 2015 को कैबिनेट सेक्रेटरी के पद पर नियुक्ति हुई थी.
पीएमओ में श्री सिन्हा की नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर की गयी है. श्री सिन्हा इसके पहले यूपी में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं. कैबिनेट सेक्रेटरी बनने के पहले वे ऊर्जा और जहाजरानी मंत्रालय के सेक्रेटरी भी रह चुके हैं. श्री सिन्हा की शिक्षा-दीक्षा दिल्ली में ही हुई है. उनके पिता यूपीएससी में अधिकारी रहे थे.
श्री सिन्हा की बहन रश्मि वर्मा और उनके पति नवीन वर्मा बिहार कैडर के आइएएस अधिकारी रहे हैं. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि नृपेंद्र मिश्र के सेवामुक्त करने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










