पटना : दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को 29 फरवरी तक परिचालन विस्तार

Updated at : 30 Aug 2019 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को 29 फरवरी तक परिचालन विस्तार

पटना : जमालपुर व सहरसा के बीच चलायी जा रही ट्रेन संख्या 05521/05522 जमालपुर-सहरसा-जमालपुर स्पेशल और रघुनाथपुर व बक्सर के बीच चलायी जा रही ट्रेन संख्या 03219/03220 स्पेशल मेमू ट्रेन का परिचालन विस्तार 29 फरवरी 2020 तक किया गया है. यह निर्णय गुरुवार को पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने लिया है. इस निर्णय के आलोक […]

विज्ञापन
पटना : जमालपुर व सहरसा के बीच चलायी जा रही ट्रेन संख्या 05521/05522 जमालपुर-सहरसा-जमालपुर स्पेशल और रघुनाथपुर व बक्सर के बीच चलायी जा रही ट्रेन संख्या 03219/03220 स्पेशल मेमू ट्रेन का परिचालन विस्तार 29 फरवरी 2020 तक किया गया है. यह निर्णय गुरुवार को पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने लिया है. इस निर्णय के आलोक में अधिसूचना भी जारी कर दिया है.
ट्रेन संख्या 05521/05522 जमालपुर-सहरसा-मालपुर स्पेशल एक सितंबर से अगले छह माह यानी 29 फरवरी 2020 तक विस्तार किया जा रहा है. ट्रेन संख्या 05521 जमालपुर-सहरसा स्पेशल जमालपुर से रात्रि 9:55 बजे खुलेगी.
वहीं, ट्रेन संख्या 05522 सहरसा-जमालपुर स्पेशल सहरसा से सुबह 5:10 बजे खुलेगी. यह ट्रेन मुंगेर, सबदलपुर, उमेशनगर, खगड़िया, मानसी, बदला घाट, धमारा घाट, कोपरिया, सिमरी बख्तियापुर, सोनबरसा कचहरी आदि स्टेशनों पर रुकेगी. इसके साथ ही रघुनाथपुर और बक्सर के बीच ट्रेन संख्या 03219/03220 मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन विस्तार किया गया है. ट्रेन संख्या 03219 रघुनाथपुर-बक्सर मेमू रघुनाथपुर से दिन के 1:20 बजे खुलेगी.
वहीं, ट्रेन संख्या 03220 बक्सर-रघुनाथपुर मेमू बक्सर से दिन के 3:15 बजे खुलेगी. यह ट्रेन अप व डाउन में नदौन, वरूणा, कुशलपुर हमाहा हॉल्ट, डुमरांव, वीवी गिरि हॉल्ट, ट्वीनगंज, वीर कुंवर सिंह दारौली हॉल्ट आदि स्टेशनों पर रुकेगी.
पटना : फगवाड़ा जंक्शन पर सहरसा-अमृतसर-सहरसा गरीब रथ का ठहराव
पटना : सहरसा व अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12203/04 गरीब रथ का उत्तर रेलवे के लुधियाना और जालंधर स्टेशनों के बीच स्थित फगवाड़ा जंक्शन पर ठहराव निर्धारित किया गया है. दो सितंबर से अगले छह माह के लिए प्रयोग के तौर पर ठहराव किया गया.
दो सितंबर से ट्रेन संख्या 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस शाम 7:02 बजे फगवाड़ा जंक्शन पहुंचेगी और 7:03 बजे आगे के लिए रवाना होगी. वहीं, ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस सुबह 5:40 बजे फगवाड़ा जंक्शन पर आयेगी और 5:41 बजे आगे के लिए रवाना होगी.
अब अंत्योदय के नाम से चलेगी रक्सौल-लोकमान्य तिलक जनसाधारण
पटना : रेल यात्रियों की सफर ज्यादा आरामदेह व संरक्षित हो. इसको लेकर पूमरे ने रक्सौल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15267/15268 जनसाधारण एक्सप्रेस का परिचालन एलएचबी कोच से करने का निर्णय लिया गया है. ट्रेन के डिब्बा बदले जाने के बाद नाम भी बदला जायेगा.
अब रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल जनसाधारण एक्सप्रेस अंत्योदय एक्सप्रेस के नाम से परिचालन किया जायेगा. ट्रेन 31 अगस्त से रक्सौल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल से तीन सितंबर से बदले नाम के साथ चलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन