ePaper

BREAKING : बाढ़ व्यवहार न्यायालय ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को दो दिनों के रिमांड पर भेजा

Updated at : 29 Aug 2019 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
BREAKING : बाढ़ व्यवहार न्यायालय ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को दो दिनों के रिमांड पर भेजा

पटना : बाढ़ व्यवहार न्यायालय ने गुरुवार को मोकामा के निर्दलीय बाहुबली विधायक को दो दिनों के रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया है. मालूम हो कि पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के लदमा गांव स्थित पैतृक आवास से एके 47 और हैंड ग्रेनेड की बरामदगी के बाद फरार चल रहे विधायक ने दिल्ली के […]

विज्ञापन

पटना : बाढ़ व्यवहार न्यायालय ने गुरुवार को मोकामा के निर्दलीय बाहुबली विधायक को दो दिनों के रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया है. मालूम हो कि पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के लदमा गांव स्थित पैतृक आवास से एके 47 और हैंड ग्रेनेड की बरामदगी के बाद फरार चल रहे विधायक ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था.

वहीं, अनंत सिंह के अधिवक्ता ने रिमांड के दौरान अधिवक्ता और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूछताछ की वीडियोग्राफी कराने की मांग अदालत से की है. अधिवक्ता ने अनंत सिंह की बीमारी का हवाला देने के साथ-साथ अनंत सिंह की जान का खतरा बताया है. मालूम हो कि पुलिस ने अनंत सिंह को रिमांड पर लेने के लिए अदालत से आग्रह किया था. हालांकि, अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए 29 अगस्त तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन