अगमकुआं व आलमगंज में मिले दो शव, एक में दुर्घटना, दूसरे में वजह स्पष्ट नहीं

Updated:
विज्ञापन
अगमकुआं व आलमगंज में मिले दो शव, एक में दुर्घटना, दूसरे में वजह स्पष्ट नहीं

पटना सिटी : अगमकुआं व आलमगंज थाना क्षेत्र में भी मंगलवार को दो युवकों का शव अलग-अलग बरामद हुआ है. अगमकुआं थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव किसी वाहन से कुचल कर हुई मौत मान कर पुलिस अनुसंधान में जुटी है, दूसरी ओर आलमगंज में मिले युवक के शव में मौत की वजह तलाशने […]

विज्ञापन

पटना सिटी : अगमकुआं व आलमगंज थाना क्षेत्र में भी मंगलवार को दो युवकों का शव अलग-अलग बरामद हुआ है. अगमकुआं थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव किसी वाहन से कुचल कर हुई मौत मान कर पुलिस अनुसंधान में जुटी है, दूसरी ओर आलमगंज में मिले युवक के शव में मौत की वजह तलाशने में पुलिस जुटी है. अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड में मोड़ पर लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मंगलवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया.

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के पाॅकेट में मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान भभुआ के कैमुर पंजरा निवासी सुदामा सिंह के पुत्र सुधांशु कुमार सिंह के तौर पर हुई. मृत सुधांशु अगमकुआं थाना क्षेत्र में ही रह कर पढ़ाई करता था. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि सुधांशु की मौत अज्ञात वाहन के टक्कर से हुई है. मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है.
दूसरी ओर आलमगंज थाना क्षेत्र के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल मार्ग में नया गांव काली मंदिर जल्ला के समीप से 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है. शव मिलने की सूचना पर जुटे आसपास के लोगों ने युवक की पहचान सोनू के तौर पर की. जो बिस्कोमान कॉलोनी का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. उसके शरीर पर किसी तरह के चोट व जख्म के निशान नहीं हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन