लूटपाट के प्रयास में महिला को मारी गोली, जख्मी

पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम मीना बाजार कूड़ा पर के समीप बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च के एमडी को गोली मार जख्मी कर दिया. जख्मी को उपचार के लिए निजी उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया है. आइडीएच कॉलोनी गुलजारबाग स्थित संस्थान के […]
पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम मीना बाजार कूड़ा पर के समीप बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च के एमडी को गोली मार जख्मी कर दिया. जख्मी को उपचार के लिए निजी उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया है. आइडीएच कॉलोनी गुलजारबाग स्थित संस्थान के निदेशक सह जख्मी प्राचार्या के पति डॉ यूपी गुप्ता ने बताया कि संस्थान की एमडी सह पत्नी 45 वर्षीय माया गुप्ता शाम को इंस्टीट्यूट से बुलेट पर चालक मनोज के साथ बड़ी पटनदेवी स्थित घर जा रही थीं. जैसे ही मीना बाजार कूड़ा के पास पहुंची, तीन-चार बाइक बुलेट का पीछा करते हुए आ गये. इस दौरान एक बाइक सवार युवक ने ओवरटेक कर रोका और रिवाल्वर निकाल कर पत्नी के पास स्थित बैग छीनने का प्रयास किया, जो रुपये से भरा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










