मोकामा : मामूली विवाद में रोड़ेबाजी महिला समेत पांच घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोकामा : मोकामा के मेकरा गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी हुई. इसमें सुषमा देवी, पति उदय निषाद, उसकी पुत्री हीरामति कुमारी व दो अन्य घायल हो गये. यह घटना सोमवार को घटी. सुषमा देवी का सिर फट जाने को लेकर उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना को […]
विज्ञापन
मोकामा : मोकामा के मेकरा गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी हुई. इसमें सुषमा देवी, पति उदय निषाद, उसकी पुत्री हीरामति कुमारी व दो अन्य घायल हो गये. यह घटना सोमवार को घटी. सुषमा देवी का सिर फट जाने को लेकर उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया. ग्रामीणों का कहना है कि उदय निषाद का उसके पड़ोसी के बीच मामूली बात पर विवाद शुरू हो गया.
वहीं ,गाली- गलौज के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट -पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. इस दौरान ईंट से महिला का सिर फट गया, जबकि तीन अन्य भी मामूली रूप से घायल हो गये. दोनों पक्षों के बीच पहले भी झड़प हुआ था. ग्रामीणों के शांति के प्रयास के बाद भी दोनों पड़ोसी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










