पटना : पांच एसपी, चार एएसपी, पांच डीएसपी, 29 थानाध्यक्ष लगे थे अनंत की सुरक्षा में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मोकामा विधायक अनंत सिंह को पटना एयरपोर्ट से बाढ़ कोर्ट ले जाने और वहां से फिर बेऊर जेल लाने को लेकर सुरक्षा के लिए पांच एसपी, चार एएसपी, पांच डीएसपी, 29 थानाध्यक्ष व 500 से अधिक जवानों की तैनाती की गयी थी. पटना पुलिस ने पूरी तैयारी पहले से कर रखी थी और […]
विज्ञापन
पटना : मोकामा विधायक अनंत सिंह को पटना एयरपोर्ट से बाढ़ कोर्ट ले जाने और वहां से फिर बेऊर जेल लाने को लेकर सुरक्षा के लिए पांच एसपी, चार एएसपी, पांच डीएसपी, 29 थानाध्यक्ष व 500 से अधिक जवानों की तैनाती की गयी थी.
पटना पुलिस ने पूरी तैयारी पहले से कर रखी थी और इससे संबंधित निर्देश एसएसपी गरिमा मलिक ने दे दिये थे और सबकी ड्यूटी लगा दी थी. ताकि किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी न कर सके. इसके अलावा दंगा निरोधक दस्ते को भी तैनात कर दिया गया था. मोकामा विधायक अनंत सिंह के समर्थकों द्वारा गड़बड़ी की आशंका को लेकर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गयी थी.
पटना एयरपोर्ट से बाढ़ कोर्ट व बाढ़ कोर्ट से लेकर बेऊर जेल के तमाम थानाध्यक्षों को सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे और उन्हें अपने-अपने इलाके से सुरक्षित गाड़ी को दूसरे थाना में पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गयी थी.बाढ़ कोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी फतुहा डीएसपी को दी गयी थी और उनके सहयोग में शाहजहांपुर, दनियावां, मालसलामी, सालिमपुर थाने के थानाध्यक्ष को तैनात किया गया था. इसके साथ ही दो कैदी वाहन की व्यवस्था की गयी थी जिसमें स्वाट के जवानों की तैनाती की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










