पटना : बिखर चुका है आरजेडी, तेजस्वी सदस्यता अभियान की तैयारी में : संजय सिंह
Updated at : 24 Aug 2019 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि आरजेडी बिखर चुकी है और वे सदस्यता अभियान की तैयारी में हैं. राष्ट्रीय जनता दल का स्वर्णिमयुग खत्म हो चुका है. अब उनके बहकावे में कोई आने वाला नहीं है. लोग अब उनके दल के सदस्य नहीं […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि आरजेडी बिखर चुकी है और वे सदस्यता अभियान की तैयारी में हैं. राष्ट्रीय जनता दल का स्वर्णिमयुग खत्म हो चुका है.
अब उनके बहकावे में कोई आने वाला नहीं है. लोग अब उनके दल के सदस्य नहीं बनना चाहते हैं. उन्हें पता है कि आरजेडी का मतलब ‘रियल झूठा दल’ है. आरजेडी में लोकतंत्र नहीं है. जिस दल में लोकतंत्र ही न हो, वहां चुनाव कैसा? आरजेडी का मतलब लालू परिवार व लालू परिवार का मतलब आरजेडी होता है.
संजय सिंह ने कहा है कि सदस्यता अभियान के लिए संगठन की जरूरत होती है और संगठन आरजेडी के पास संगठन नहीं है. इस दल का भविष्य अंधकारमय है और बिहार के लोग इस दल में कतई शामिल नहीं होंगे. तेजस्वी पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहा कि वे अपने क्षेत्र राघोपुर लगभग छह महीने बाद गये, लेकिन अपने क्षेत्र के लोगों से कोई बात नहीं की. वहीं अभी तक दूध व्यावसायियों के लिए भी नहीं बताया कि जमीन कहां देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




