मोकामा : पुलिस टीम पर पथराव छह पुलिसकर्मी घायल
Updated at : 21 Aug 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

मोकामा : हत्या की साजिश रचने के आरोपित रणवीर यादव के समर्थकों ने मंगलवार को पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. यह घटना मोकामा थाने के पास रात्रि साढ़े दस बजे घटी. पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गये. पुलिस ने दस समर्थकों को गिरफ्तार किया. इस दौरान दो वाहन भी जब्त किया है. मंगलवार […]
विज्ञापन
मोकामा : हत्या की साजिश रचने के आरोपित रणवीर यादव के समर्थकों ने मंगलवार को पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. यह घटना मोकामा थाने के पास रात्रि साढ़े दस बजे घटी. पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गये. पुलिस ने दस समर्थकों को गिरफ्तार किया. इस दौरान दो वाहन भी जब्त किया है. मंगलवार की शाम रणवीर यादव ने कुर्की जब्ती के डर से पंडारक पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था.
वह कर्मवीर यादव उर्फ लल्लू मुखिया का भाई है. बताया जा रहा है कि पंडारक, हथिदह व अन्य थाने की पुलिस रणवीर की निशानदेही पर लखीसराय के बड़हिया में छापेमारी करने जा रही थी. इस दौरान आठ वाहनों पर सवार रणवीर यादव के समर्थकों ने पंडारक से ही पुलिस वाहनों का पीछा करने लगे. वहीं मोकामा में सुनसान जगह देखकर पुलिस टीम पर धावा बोल दिया. इससे पुलिसकर्मियों को चोटें आयीं.
वहीं पुलिस के दो वाहन और सड़क से गुजर रहे तीन-चार निजी वाहनों के शीशे टूट गये. पुलिसकर्मी ने पहले लाठी चार्ज कर उग्र भीड़ को खदेड़ा. पुलिस ने लावारिस हालत में दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. सूचना पर बाढ़ एएसपी लिपि सिंह मोकामा पहुंचीं. उन्होंने पथराव में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




