दानापुर आर्मी के अधिकारी कर रहे कैंप, आतंकवादी घोषित हो सकते हैं अनंत सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बाढ़ : दानापुर आर्मी कैंप के अधिकारी भी विधायक अनंत सिंह के गांव नदावां पहुंच गये हैं. पुलिस अब यह जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिर विस्फोटक कहां से और कैसे यहां तक पहुंचा. इस दौरान बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान की प्रक्रिया शुरू […]
विज्ञापन
बाढ़ : दानापुर आर्मी कैंप के अधिकारी भी विधायक अनंत सिंह के गांव नदावां पहुंच गये हैं. पुलिस अब यह जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिर विस्फोटक कहां से और कैसे यहां तक पहुंचा. इस दौरान बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
गिरफ्तारी के संबंध में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. शुक्रवार की देर रात तक चली छापेमारी के बाद विस्फोटक को सुरक्षित और सही सलामत रखने के लिए पुलिस द्वारा बालू मंगाया गया. बालू का घेरा बनाकर उसमें विस्फोटक को सही तरीके से सुरक्षित रखा गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










