काम सुस्त तो ठेकेदारों को हर सप्ताह मिलेगा नोटिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : अमरुत शहरों में सुस्त गति से चल रही जलापूर्ति योजनाओं में गति लाने के लिए उसकी समीक्षा हर सप्ताह होगी. योजना की प्रगति प्रतिदिन के आधार पर की जायेगी. नगर विकास व आवास विभाग द्वारा की गयी समीक्षा के बाद बुड़को को सभी जलापूर्ति योजनाओं को माहवार, सप्ताहवार और दैनिक लक्ष्य निर्धारित करने […]
विज्ञापन
पटना : अमरुत शहरों में सुस्त गति से चल रही जलापूर्ति योजनाओं में गति लाने के लिए उसकी समीक्षा हर सप्ताह होगी. योजना की प्रगति प्रतिदिन के आधार पर की जायेगी. नगर विकास व आवास विभाग द्वारा की गयी समीक्षा के बाद बुड़को को सभी जलापूर्ति योजनाओं को माहवार, सप्ताहवार और दैनिक लक्ष्य निर्धारित करने को कहा गया है. जलापूर्ति योजना का सुस्त काम करनेवाले कंट्रेक्टरों को हर सप्ताह नोटिस या शो-कॉज पूछा जायेगा.
इसी आधार पर उनकी मासिक प्रगति का मूल्यांकन किया जायेगा. विभाग द्वारा सभी वार्डों में समय पर योजनाओं को पूरा करने का निर्देश सभी अभियंता, पदाधिकारी व ठेकेदारों को अपने लक्ष्य पर पूरा किया जायेगा.
जिन शहरों में जलापूर्ति योजना चलायी रही है उसमें छपरा, आरा, बेगूसराय, बिहारशरीफ, कटिहार, दरभंगा, पूर्णिया, मुंगेर, हाजीपुर, बगहा, मोतिहारी, बेतिया, सीवान, औरंगाबाद, डेहरी, सासाराम, किशनगंज, सहरसा, बक्सर, जहानाबाद और जमालपुर शामिल हैं. इन शहरों में पाइपलाइन बिछाया जाना है और साथ ही घरों से कनेक्शन को जोड़ना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










