नहीं दूर हुईं समस्याएं, सड़क पर उतरे लोग
Updated at : 11 Aug 2019 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर महेंद्रू के पास जन समस्याओं के समाधान व बिजली के खंभा को शिफ्ट करने की मांग को लेकर शनिवार को सुबह दस बजे अशोक राजपथ पर लोग उतर आये. इस दरम्यान बांस- बल्ला लगा व टायर फूंक आगजनी करते हुए रास्ता रोक दिया. सड़क पर उतरे लोग […]
विज्ञापन
पटना सिटी : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर महेंद्रू के पास जन समस्याओं के समाधान व बिजली के खंभा को शिफ्ट करने की मांग को लेकर शनिवार को सुबह दस बजे अशोक राजपथ पर लोग उतर आये. इस दरम्यान बांस- बल्ला लगा व टायर फूंक आगजनी करते हुए रास्ता रोक दिया.
सड़क पर उतरे लोग समस्या के समाधान शीघ्र करने व निदान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी. आंदोलन की वजह से अशोक राज पथ व गांधी मैदान से लेकर गायघाट के बीच चलने वाले अॅाटो व अन्य वाहनों का परिचालन लगभग दो घंटे तक बाधित रहा. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि मोहम्मदपुर से लेकर शाहगंज तक बड़े नाला व सड़क की मरम्मत कार्य चल रहा है.
निर्माण कार्य में नागरिक सुविधाओं की कमी दिख रही है. स्थिति यह है कि निर्माण कार्य की वजह से बिजली का खंभा नाला के पास झुक गया है. गड्ढों की वजह से आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. तेज हवा चलने पर बिजली आपूर्ति भी बाधित होती है.
झुके खंभे की वजह से करेंट का खतरा मंडराता रहता है, जबकि समस्या के समाधान के लिए नागरिक लगातार गुहार लगा रहे हैं. फैयाज अहमद, राशिद, राजेश कुमार , रॉकी, पुट्टू, अरशद सिद्दीकी व सत्यनारायण पंडित समेत दर्जनों की संख्या में शामिल महिलाओं का कहना था कि गलियों में सफाई व नालों से कचरे की निकासी नहीं होने से बरसात में जलजमाव की स्थिति होती है. पर्याप्त लाइट की भी व्यवस्था नहीं है.
पुलिस से हुई कहासुनी भरोसा दे हटवाया जाम
जाम की सूचना पाकर मौके पर सुल्तानगंज थाने की पुलिस पहुंची. इसके बाद विभाग के अभियंता को बुलाया गया. अभियंता ने आकर समस्या के समाधान की बात कही. लगभग दो घंटे के बाद पुलिस टीम ने समझा- बुझा कर जाम को हटवाया. इसके बाद वाहनों का परिचालन सुचारु हुआ. इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
इस संबंध में विद्युत प्रमंडल गुलजारबाग के कार्यपालक अभियंता पुष्कर कुमार ने बताया कि मोहल्ला में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. इसके लिए बिजली पोल को शिफ्ट करना है. दो पोल शिफ्ट किये जा चुके हैं जो बच गये उन्हें बकरीद के बाद शिफ्ट कर दिया जायेगा. कुछ लोग एक दिन में पोल को शिप्ट करने की मांग कर रहे हैं. जल्द ही समस्या का समाधान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




