सुशील मोदी ने की सरकार की नीतियों की तारीफ, लालू पर निशाना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने शनिवार को तीन अलग-अलग ट्वीट में केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की तारीफ की है. वहीं लालू प्रसाद पर निशाना साधा है. अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि वैश्विक और घरेलू कारणों से भले ही भारत की विकास दर में कमी आयी, लेकिन बिहार अपनी औसत […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने शनिवार को तीन अलग-अलग ट्वीट में केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की तारीफ की है. वहीं लालू प्रसाद पर निशाना साधा है. अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि वैश्विक और घरेलू कारणों से भले ही भारत की विकास दर में कमी आयी, लेकिन बिहार अपनी औसत विकास दर 10 फीसदी से ज्यादा बनाये रखने में सफल रहा.
वहीं, दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा है कि बाढ़-सूखा पीड़ित किसानों की हर संभव मदद की जा रही है. उन्हें पीएम किसान सम्मान योजना सहित कई कार्यक्रमों के लाभ भी मिल रहे हैं. हर गांव में बिजली पहुंच गयी है.
स्मार्ट सिटी योजना धरातल पर उतर रही है. अपने तीसरे ट्वीट में उन्होंने कहा है कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद जब रिजर्वेशन के मुद्दे पर गरीबों को झांसा देकर पार्टी को सत्ता में लाने में कामयाब हो गये थे, तब उन्होंने बड़े अहंकार के साथ एलान किया था कि अब वे पूरे देश में घूम कर भाजपा विरोधी ताकतों को एकजुट करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










