पटना : लोकसभा के 65 प्रत्याशियों ने दी आपराधिक मामलों की जानकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2019 9:16 AM
विज्ञापन
पटना : लोकसभा चुनाव 2019 में राज्य की 40 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने वाले 65 प्रत्याशियों ने अपने ऊपर चल रहे आपराधिक मामलों को विज्ञापन के माध्यम से लोगों को जानकारी दी है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अब इन प्रत्याशियों के नामों की सूची को सार्वजनिक रूप से प्रकाशित कर दिया गया […]
विज्ञापन
पटना : लोकसभा चुनाव 2019 में राज्य की 40 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने वाले 65 प्रत्याशियों ने अपने ऊपर चल रहे आपराधिक मामलों को विज्ञापन के माध्यम से लोगों को जानकारी दी है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अब इन प्रत्याशियों के नामों की सूची को सार्वजनिक रूप से प्रकाशित कर दिया गया है. प्रत्याशियों में विजयी और पराजित दोनों हैं.
इस सूची में वह प्रत्याशी भी शामिल हैं, जो वर्तमान में केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य भी हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी देने के लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन देने का निर्देश दिया था. बिहार की वेबसाइट पर ऐसे 65 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी गयी है. इसमें राजद, राष्ट्रीय दल यूनाइटेड, सीपीआइ (एम-एल), बहुजन समाज पार्टी, भाजपा और जदयू के प्रत्याशी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










