पटना : कैपिटल एक्स में जोड़ा गया सेकेंड एसी डिब्बा
Updated at : 06 Aug 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने कैपिटल एक्सप्रेस में सेकेंड एसी के एक डिब्बा बढ़ाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 13246/45 राजेंद्र नगर-न्यू जलपाईगुड़ी और ट्रेन संख्या 13248/47 राजेंद्र नगर-कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस में पांच अगस्त यानी सोमवार से सेकेंड एसी के डिब्बे का समायोजन कर दिया […]
विज्ञापन
पटना : रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने कैपिटल एक्सप्रेस में सेकेंड एसी के एक डिब्बा बढ़ाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 13246/45 राजेंद्र नगर-न्यू जलपाईगुड़ी और ट्रेन संख्या 13248/47 राजेंद्र नगर-कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस में पांच अगस्त यानी सोमवार से सेकेंड एसी के डिब्बे का समायोजन कर दिया गया है.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि 13248 राजेंद्र नगर-कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस में सोमवार से, ट्रेन संख्या 13247 कामाख्या-राजेंद्र नगर से सात अगस्त से, ट्रेन संख्या 13246 राजेंद्र नगर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में आठ अगस्त से और ट्रेन संख्या 13245 न्यू जलपाईगुड़ी-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस में 10 अगस्त से सेकेंड एसी डिब्बा के साथ चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




