पटना : स्मार्ट क्लास की बैठक से नदारद रहे 30 प्रधानाध्यापकों को नोटिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

10 अगस्त तक स्मार्ट क्लास शुरू करने का अल्टीमेटम पटना : बिहार उन्नयन योजना के तहत स्मार्ट क्लासों को पूरे जिले में शुरू कराने को लेकर सोमवार को हुई बैठक से नदारद रहे 30 प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है. फिलहाल बैठक में 10 अगस्त तक स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू […]
विज्ञापन
10 अगस्त तक स्मार्ट क्लास शुरू करने का अल्टीमेटम
पटना : बिहार उन्नयन योजना के तहत स्मार्ट क्लासों को पूरे जिले में शुरू कराने को लेकर सोमवार को हुई बैठक से नदारद रहे 30 प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है. फिलहाल बैठक में 10 अगस्त तक स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू करने का अल्टीमेटम दिया गया है.
बैठक की अध्यक्षता डीपीओ नीरज कुमार ने की. शास्त्री नगर स्थित बालक हाइस्कूल में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी 240 प्रधानाध्यापकों को आना था. बैठक में जानकारी दी गयी कि 240 स्कूलों में केवल 108 में ही 54 इंच की एलइडी टीवी खरीदी जा सकी है. शेष स्कूलों को स्मार्ट क्लास से जुड़े संसाधन जुटाने के लिए राशि भेज दी गयी हैं. बैठक में बताया गया कि टीवी खरीदने के बाद उसे इंस्टाल करने वाले तकनीशियन नहीं मिल पा रहे हैं.
इससे देरी हो रही है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक देख गया है कि कई स्कूलों के खाते में अभी राशि पहुंची तक नहीं है. फिलहाल डीपीओ नीरज कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों को दो टूक बता दिया कि एक-दो दिन में सभी स्कूलों में राशि पहुंच जायेगी. दस अगस्त से सभी स्कूलों में क्लास शुरू हो जानी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










