पटना : सहायक डाकपाल और होमगार्ड जवान से मांगा गया स्पष्टीकरण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : 30 जुलाई को प्रभात खबर में प्रकाशित खबर ‘प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच जा रहे लोग’ (पृष्ठ चार) को पटना जीपीओ के चीफ पोस्ट मास्टर ने काफी गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को पटना जीपीओ के छह सहायक डाकपाल और एक प्रभारी होम गार्ड जवान से स्पष्टीकरण मांगा है. इसके बाद पटना जीपीओ के […]
विज्ञापन
पटना : 30 जुलाई को प्रभात खबर में प्रकाशित खबर ‘प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच जा रहे लोग’ (पृष्ठ चार) को पटना जीपीओ के चीफ पोस्ट मास्टर ने काफी गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को पटना जीपीओ के छह सहायक डाकपाल और एक प्रभारी होम गार्ड जवान से स्पष्टीकरण मांगा है.
इसके बाद पटना जीपीओ के कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. खबर का असर आज एसबी हॉल के प्रतिबंधित क्षेत्र के साथ विदेशी और स्पीड पोस्ट काउंटर के अंदर कर्मचारी और अधिकारियों काफी सजग दिखे. इस बीचबाहरी लोग प्रतिबंधित इलाके में प्रवेश करने की कोशिश में देखे गये , लेकिन प्रवेश द्वार पर तैनात होम गार्ड के जवान मुस्तैद दिखे, जिसके कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा. कई बार होम गार्ड और कर्मचारियों के बीच प्रवेश को लेकर वाद-विवाद भी हुए. चीफ पोस्ट मास्टर राजदेव प्रसाद ने कहा कि किसी भी स्तर पर कार्य प्रणाली को लेकर समझौता नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










