पटना : आठ जगहों पर नहीं रहेगा अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन
पटना : आठ जगहों पर नहीं रहेगा अतिक्रमण

पटना : अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी कुमार रवि ने संयुक्त आदेश भी जारी किया है. इसमें आठ क्षेत्र मसलन हड़ताली मोड़ से जगदेव पथ, बोरिंग रोड चौराहा से पाटलिपुत्र गोलंबर, राजापुर पुल से हड़ताली मोड़, सीडीए बिल्डिंग से जीपीओ गोलंबर, बीएन कॉलेज से साइंस कॉलेज, कदमकुआं, कंकड़बाग व ओल्ड बाइपास को अति महत्वपूर्ण स्थानों में […]

विज्ञापन
पटना : अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी कुमार रवि ने संयुक्त आदेश भी जारी किया है. इसमें आठ क्षेत्र मसलन हड़ताली मोड़ से जगदेव पथ, बोरिंग रोड चौराहा से पाटलिपुत्र गोलंबर, राजापुर पुल से हड़ताली मोड़, सीडीए बिल्डिंग से जीपीओ गोलंबर, बीएन कॉलेज से साइंस कॉलेज, कदमकुआं, कंकड़बाग व ओल्ड बाइपास को अति महत्वपूर्ण स्थानों में रखा गया है.
इसके अलावा 34 जगह ऐसे चिह्नित किये गये हैं, जहां अतिक्रमण नहीं होने देना है. इसके अलावा विद्यालयों के 50 मीटर दायरे तक कोई वेंडर नहीं रखने, ऑटो के लिए सिंगल लेन चिह्नित करने, प्रमुख सड़क मार्गों को चिह्नित कर वन-वे व नो-इंट्री करने की कार्रवाई होगी.
निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय अयुक्त ने बताया कि स्टेशन रोड, एग्जीबिशन रोड से लेकर जिन सड़कों पर फ्लाइओवर है. उनके नीचे एक्स आर्मी मैन तैनात किये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन