ePaper

पटना : छात्रा से छेड़खानी, शिकायत पर पीड़िता के परिवार वालों को पीटा

Updated at : 29 Jul 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : छात्रा से छेड़खानी, शिकायत पर पीड़िता के परिवार वालों को पीटा

कोर्ट में कराया जायेगा पीड़िता का बयान पटना : पीरबहोर थाने की पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है. आरोप है स्कूली छात्रा को रोज स्कूल जाते वक्त दरियापुर मस्जिद के पास नाबालिग आरोपित छेड़ता था. छात्रा ने जब इसकी शिकायत अपने घर पर की तो उसके घरवाले छेड़खानी […]

विज्ञापन
कोर्ट में कराया जायेगा पीड़िता का बयान
पटना : पीरबहोर थाने की पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है. आरोप है स्कूली छात्रा को रोज स्कूल जाते वक्त दरियापुर मस्जिद के पास नाबालिग आरोपित छेड़ता था. छात्रा ने जब इसकी शिकायत अपने घर पर की तो उसके घरवाले छेड़खानी के मुख्य आरोपित नाबालिग लड़के के घर शिकायत करने गये थे.
आरोप है कि इस दौरान आरोपित की मां, नाना और मौसी ने पीड़ित परिवार को पीटा. इसके बाद छात्रा के परिजन छात्रा को लेकर पीरबहोर थाने पहुंचे. वहां पर नाबालिग लडके के खिलाफ आवेदन देकर छेड़खानी और घरवालाें के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने छापेमारी करके छेड़खानी के नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और उसे रिमांड होम भेज दिया गया है. गिरफ्तार किये गये आराेपित के रिश्तेदार हाइकोर्ट में वकील हैं. छेड़खानी की घटना के बाद पीरबहाेर पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज किया है.
उसके परिवार वालों का भी बयान लिया है. इसके बाद कोर्ट में पीड़िता का बयान कराया जायेगा. छात्रा ने अपने बयान में बताया है कि यह मामला पिछले कई महीने से चल रहा था. प्रतिदिन आरोपित अपने तीन दोस्तों के साथ दरियापुर में खड़ा रहता था. जब छात्रा स्कूल जाती, तो उस पर कमेंट करता था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस आसपास का सीसीटीवी फुटेज देख रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन