ePaper

जाने-माने उद्योगपति सम्प्रदा सिंह का निधन बिहार की अपूरणीय क्षति : सुशील मोदी

Updated at : 27 Jul 2019 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
जाने-माने उद्योगपति सम्प्रदा सिंह का निधन बिहार की अपूरणीय क्षति : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने फार्मास्युटिकल क्षेत्र में देश के जाने माने उद्योगपति व बिहार के जहानाबाद निवासी सम्प्रदा सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है.सुशील मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री सिंह ने उद्योग जगत में अपने को स्थापित करने के साथ ही बिहार का […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने फार्मास्युटिकल क्षेत्र में देश के जाने माने उद्योगपति व बिहार के जहानाबाद निवासी सम्प्रदा सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है.सुशील मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री सिंह ने उद्योग जगत में अपने को स्थापित करने के साथ ही बिहार का भी मान-सम्मान बढ़ाया. उनकी दवा निर्माण की कंपनी ‘एल्केम’ देश की कुछ गिनी-चुनी कंपनियों में से एक थी, जिसका कारोबार देश के साथ ही विदेशों में भी फैला हुआ था. उनके निधन से उद्योग जगत के साथ बिहार की भी अपूरणीय क्षति हुई है.

सुशील मोदी ने दिवंगत आत्मा की शांति व उनके परिजनों, शुभचिंतकों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन