ePaper

पुल का डिजाइन नदी का निर्बाध बहाव और बाढ़ का प्रभाव कम करनेवाला हो : सुशील मोदी

Updated at : 26 Jul 2019 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
पुल का डिजाइन नदी का निर्बाध बहाव और बाढ़ का प्रभाव कम करनेवाला हो : सुशील मोदी

पटना : ज्ञानभवन में ‘मेजर ब्रिजेज इन बिहार : इनोवेशन एंड चैलेंजेज’ पर आयोजित वर्कशॉप को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार एक बाढ़ प्रभावित राज्य है. नदियों की धारा एवं दिशा को ध्यान में रखते हुए पुल का डिजाइन हो, ताकि पानी का अप्रत्याशित तेज बहाव बाधित हुए बिना […]

विज्ञापन

पटना : ज्ञानभवन में ‘मेजर ब्रिजेज इन बिहार : इनोवेशन एंड चैलेंजेज’ पर आयोजित वर्कशॉप को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार एक बाढ़ प्रभावित राज्य है. नदियों की धारा एवं दिशा को ध्यान में रखते हुए पुल का डिजाइन हो, ताकि पानी का अप्रत्याशित तेज बहाव बाधित हुए बिना प्रवाहित हो और बाढ़ का प्रभाव भी कम हो सके.

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बिहार में जहां गंगा पर राजेंद्र सेतु (मोकामा), सोन पर कोईलवर पुल और गंगा पर महात्मा गांधी सेतु जैसे मात्र 3-4 गिने-चुने पुलों का निर्माण हो सका था. वहीं, एनडीए सरकार द्वारा आज सोन नदी पर 3, गंडक पर 5 और कोशी नदी पर 6 (जिसमें 1 का निर्माण हो चुका है) तथा गंगा नदी पर 12 नये मेगा पुलों का निर्माण हो रहा है. अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल की एनडीए सरकार ने बिहार में दीघा-सोनपुर रेल पुल, मुंगेर रेल पुल तथा कोशी नदी पर मेगा पुल का निर्माण कराया.

एनडीए सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने 2200 से ज्यादा पुल-पुलियों का निर्माण कर राज्य की बदहाल व बदनाम परिवहन व्यवस्था का कायाकल्प किया. सड़कों के जाल और पुलों के निर्माण से बिहारवासी को सुगम-सुलभ और बेहतरीन यातायात सुविधा मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन