पटना : लड़कियों के लिए आरक्षित 64 सीटों पर हुआ एडमिशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2019 8:01 AM

विज्ञापन

आइआइटी पटना का मामला पटना : आइआइटी में एडमिशन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो जायेगी. आइआइटी पटना में एडमिशन के लिए सभी सलेक्ट स्टूडेंट्स का एडमिशन 26 को आइआइटी कैंपस बिहटा में होगा. सभी स्टूडेंट्स को वेरिफिकेशन के दौरान मिले एलॉटमेंट लेटर भी लेकर आना होगा. अंतिम राउंड के तहत 23 तक रिपोर्टिंग सेंटर पर […]

विज्ञापन
आइआइटी पटना का मामला
पटना : आइआइटी में एडमिशन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो जायेगी. आइआइटी पटना में एडमिशन के लिए सभी सलेक्ट स्टूडेंट्स का एडमिशन 26 को आइआइटी कैंपस बिहटा में होगा. सभी स्टूडेंट्स को वेरिफिकेशन के दौरान मिले एलॉटमेंट लेटर भी लेकर आना होगा. अंतिम राउंड के तहत 23 तक रिपोर्टिंग सेंटर पर रिपोर्ट करने वाले भी स्टूडेंट्स को 26 को आइआइटी पटना पहुंच कर एडमिशन ले लेना होगा. एडमिशन के दौरान सभी ऑरिजनल कागजात लेकर आना होगा. इसके साथ हॉस्टल फीस का भुगतान अलग से करना होगा. एडमिशन की प्रक्रिया 26 को पूरे दिन होगी. इसके बाद सत्र की शुरुआत हो जायेगी.
इस बार लड़कियों की आरक्षित सीटें हो गयीं फुल : आइआइटी पटना में नये सत्र में लड़कियों के लिए सीटें बढ़ी थी. लड़कियों के लिए आरक्षित 17 प्रतिशत सीटें इस बार फुल हो चुकी हैं. इस बार आइआइटी पटना में लड़कियों के लिए अलग से 64 सीटें आरक्षित थी. इसमें टोटल सीटें फुल हो गयी हैं. वहीं इस बार आइआइटी के 361 सीटों में से पांच सीटें खाली रह गयी. अब ये पांच सीटें खाली ही रह जायेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन