पटना : फौरी तीन तलाक इस्लाम का हिस्सा नहीं : मोदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jul 2019 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू द्वारा तीन तलाक िबल का िवरोध करने को लेकर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पत्रकारों से कहा कि सभी दलों के अलग-अलग एजेंडे होते हैं और कोई भी पार्टी अपने एजेंडे पर चलती है. वहीं, इसे मुद्दे पर उन्होंने ट्विट कर कहा िक सुप्रीम कोर्ट ने लंबी बहस के बाद दो […]
विज्ञापन
पटना : जदयू द्वारा तीन तलाक िबल का िवरोध करने को लेकर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पत्रकारों से कहा कि सभी दलों के अलग-अलग एजेंडे होते हैं और कोई भी पार्टी अपने एजेंडे पर चलती है. वहीं, इसे मुद्दे पर उन्होंने ट्विट कर कहा िक सुप्रीम कोर्ट ने लंबी बहस के बाद दो साल पहले फैसला सुनाया था कि फौरी तीन तलाक इस्लाम के मूल सिद्धांतों का हिस्सा नहीं है.
बल्कि, एक ऐसी नागरिक प्रथा है, जिसका धड़ल्ले से दुरुपयोग होना मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी को मुश्किल बना रहा है. जो स्री-विरोधी प्रथा 20 मुस्लिम देशों में प्रतिबंधित है और जिसकी आड़ में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी देश की 345 महिलाओं को तलाक दिया गया, उसे रोकने वाले बिल का विरोध करना महिला प्रताड़ना का समर्थन करने जैसी क्रूरता है.
इस कुप्रथा को रोकने के लिए कानून बनाने संबंधी अदालती निर्देश का पालन करने और मुस्लिम बहनों से अपना वादा निभाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया. उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर रोक लगाने वाले बिल का समर्थन कर कांग्रेस 33 साल पुराने उस राजनीतिक गुनाह का प्रायश्चित कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










